फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BS-4 मानकों के लिए कितनी तैयार हैं दोपहिया कंपनियां

Tue, 21 Mar 2017 07:02 PM IST
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार द्वारा टू-व्हीलर में बीएस-4 मानक तय कर देने के बाद सभी बाइक निर्माता कंपनियां तय मानक के अनुरूप अपने दोपहिया वाहनों की लॉन्चिंग में लग गई हैं। हाल में सुजुकी भी इसको लागू करने में लग गया है। बजाज बीएस-4 मानको के अनुसार बाइक बनाने वाली पहली निर्माता कंपनी है।
विज्ञापन


बजाज ने जनवरी 2017 में पहली बार इस मानक के अनुसार अपनी बाइक लॉन्च की थी। जिसके बाद टीवीएस, हीरो और होंडा भी मार्च में इस समूह में शामिल हो गए थे। सड़क परिवहन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने कहा था कि 1 अप्रैल, 2017 तक सभी वाहन निर्माता कंपनियों को अपने दोपहिया वाहनों को बीएस-4 मानक के अनुरूप करना होगा। 

हालांकि कुछ निर्माताओं ने मंत्रालय द्वारा तय डेडलाइन को आगे बढ़ाने की बात भी कही थी, जिसे बजाज ने गैरकानूनी बताया था। बजाज का कहना है कि यदि मंत्रालय ऐसा करता है तो इससे बीएस-3 व्हीकल को गलत फायदा मिलेगा। बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज ने कहा कि, 'बजाज भारत की एक जिम्मेदार वाहन निर्माता कंपनी है। बजाज ने सभी वाहनों को बीएस-4 मानकों के आधार पर ही बनाना शुरू कर दिया है'।
विज्ञापन


बजाज ने आगे कहा कि, 'हमने यह तय किया कि 1 अप्रैल 2017 के बाद बजाज की जो भी बाइक बाजार में मौजूद हो वह बीएस-4 मानक के अनुसार ही हो। यह सब इसलिए हो पाया क्योंकि बजाज ने इसकी तैयारी पहले से ही शुरू कर दी थी'। बजाज ने अक्तूबर 2016 से ही बीएस-4 मानकों पर काम करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

रॉयल इनफील्ड ने अभी तक नहीं रखा इस क्लब में कदम

बीएस-4 मानकों के लागू होने के बाद से दुपहिया वाहनों की कीमत बढ़ जाएगी। सुजुकी, टीवीएस, बजाज, यमाहा, हीरो और होंडा की बाइक की कीमतों में पहले से ही बढ़त नजर आ रही है। कंपनियां 1 अप्रैल के पहले ही बीएस-3 मानक के सभी मॉडल को बेचने की कोशिश कर रही हैं। बीएस-4 मानकों के हिसाब से लॉन्च बाइक में नए-नए फीचर दिए जा सकते हैं, जिसके कारण इनके दाम में इजाफा भी होगा। 

रॉयल इनफील्ड ने अभी तक इस क्लब में कदम नहीं रखा है। लेकिन कंपनी ने यह साफ किया है कि वह 1 अप्रैल से बीएस-4 समूह का हिस्सा बन जाएगी। 

1 अप्रैल से बीएस-4 मानक के लागू हो जाने के बाद बाइक की बिक्री पर भी असर पड़ने के आसार है। अप्रैल से बीएस-3 व्हीकल के दाम बढ़ जाने के कारण फरवरी 2017 में बाइक बाजार में 3.7 फीसदी की बढ़ोत्तरी नजर आई थी। नोट बंदी के ऐलान के बाद भी कंपनी की बिक्री पर काफी असर पड़ा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें