फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी ने अक्टूबर 2017 में बेचे 1.36 लाख वाहन, सबसे ज्यादा बिकी ये कार

Wed, 01 Nov 2017 12:57 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Road test review of new maruti suzuki dzire - फोटो : Amit Dwivedi
विज्ञापन
भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अक्टूबर में हुई वाहनों की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले इस साल अक्टूबर में 9.9 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ घरेलू बाजार में 1.36 लाख यूनिट वाहन बेचे। पिछले साल यह आंकड़ा 1.2 लाख के करीब था। अक्टूबर के साथ वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहीं सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल

Maruti Suzuki Dzire
मारुति सुजुकी डिजायर और मारुति सुजुकी बलेनो के साथ कंपनी की कॉम्पैक्ट कारों की मांग में 24.7 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली है। कॉम्पैक्ट स्पेस में कंपनी ने 62480 यूनिट की बिक्री की। इसमें स्विफ्ट, इग्निस और सेलेरियो जैसी कारें भी शामिल थीं। 

पढ़ें: 50 हजार से कम बजट में आती हैं ये 5 बाइक्स, 104 किमी/ली. तक का मिलेगा माइलेज

हालांकि मारुति सुजुकी ऑल्टो और वैगनआर जैसे मिनी सेगमेंट की बिक्री में 4.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इस सेगमेंट में अक्टूबर में 32,490 वाहन बिके। फेस्टिव सीजन के कारण अक्टूबर में मारुति सुजुकी के यूटिलिटी व्हीकल की भी काफी बिक्री हुई। इसमें मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा और मारुति सुजुकी एस-क्रॉस जैसी कारें शामिल रहीं। कंपनी के लिए दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2017) भी सबसे सफलतम रही थी। इन तीन महीनों में कंपनी ने 4 लाख 92 हजार से ज्यादा वाहन बेचे थे। यह पिछले साल के मुकाबले 17.6 फीसदी ज्यादा रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें