मई में लॉन्च हुई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ह्यूंदै वेन्यू (Hyundai Venue) अगस्त 2019 में सबसे ज्यादा बिकने वाली यूटिलिटी व्हीकल बन गई है। वेन्यू की 9,342 यूनिट्स की बिक्री हुई। लगातार दो महीनों से वेन्यू बेस्ट सेलिंग यूवी बनी हुई है। जुलाई में वेन्यू की 9,585 यूनिट्स बिकी थीं।
| मॉडल्स | अगस्त, 2019 में बिक्री |
| ह्यूंदै वेन्यू | 9,342 यूनिट्स |
| मारुति सुजुकी अर्टिगा | 8,391 यूनिट्स |
| मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा | 7,109 यूनिट्स |
| किआ सेल्टोस | 6,236 यूनिट्स |
| ह्यूंदै क्रेटा | 6,001 यूनिट्स |
| टोयोटा इनोवा क्रिस्टा | 4,796 यूनिट्स |
| महिंद्रा बोलेरो | 3,327 यूनिट्स |
| फोर्ड इकोस्पोर्ट | 2,882 यूनिट्स |
| महिंद्रा स्कॉर्पियो | 2,862 यूनिट्स |
| महिंद्रा एक्सयूवी300 | 2,532 यूनिट्स |
अगस्त 2018 में विटारा ब्रेजा बिक्री के मामले में टॉप फाइव यूटिलिटी व्हीकल्स में शामिल थी और उस दौरान ब्रेजा की 13,271 यूनिट्स बिकी थीं। जिसके बाद टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, महिंद्रा बोलेरो और टाटा नेक्सन का नंबर था।
अगस्त 2019 की बेस्ट सेलिंग यूटिलिटी व्हीकल्स की लिस्ट में इनोवा क्रिस्टा छठवें स्थान पर है और उसकी 4,796 यूनिट्स ही बिक पाई हैं। बोलेरो 3,327 यूनिट्स के साथ सातवें, 2,882 यूनिट्स की बिक्री के साथ फोर्ड इकोस्पोर्ट आठवें स्थान पर रही है। इसके बाद महिंद्रा स्कॉर्पियो और एक्सयूवी 300 का नंबर रहा है।
भारतीय बाजार में ह्यूंदै वेन्यू के साथ एमजी हेक्टर को भी ग्राहकों का अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। अगस्त 2018 में हेक्टर की 2,018 यूनिट्स बिकी हैं, जबकि इस तिमाही में हेक्टर की कुल 4,316 यूनिट्स की बिक्री हुई है।