फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदी के दौर में कार कंपनियों में निकाला अनोखा आइडिया, बायबैक से ‘फ्री’ में खरीद सकते हैं नई कार

Sat, 31 Aug 2019 06:43 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बायबैक ऑफर से गाड़ियों की बिक्री बनी रहती है
  • लग्जरी सेगमेंट में काफी पॉपुलर है यह स्कीम
  • ग्राहक जल्दी किसी दूसरी कंपनी पर स्विच नहीं करते
  • ग्राहक को मिलती है रीसेल वैल्यू की गारंटी
  • टोयोटा, एमजी मोटर्स, महिंद्रा दे रही हैं ऑफर
विज्ञापन
Innova Crysta Launch India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिन पहले रोहन ने प्रीमियम एसयूवी महिंद्रा अल्टुरास खरीदी, लेकिन उन्हें इतनी महंगी गाड़ी की रीसेल वैल्यू की कोई टेंशन नहीं हैं क्योंकि कंपनी ने उन्हें एक खास ऑफर दिया है, जिसमें उन्हें तीन साल या 30 हजार किमी तक गाड़ी रखने पर कंपनी कीमत की 57 फीसदी रकम देकर कंपनी बायबैक कर लेगी। आजकल भारतीय कार कंपनियां भी विदेशी ब्राड्स की तरह बायबैक का ऑफर दे रही हैं।

विज्ञापन

बायबैक ऑफर से आसानी से बिकती है गाड़ियां

35 साल के रोहन बताते हैं कि ऑफर सुनने के बाद उन्हें शुरुआत में थोड़ा संकोच था, लेकिन महिंद्रा के इस बायबैक ऑफर ने मुझे 35 लाख रुपये की गाड़ी खरीदने की हिम्मत दे दी। वहीं होंडा भी अपनी कुछ कारों पर बायबैक ऑफर दे रही है। तीन साल पुरानी होंडा सीआर-वी पर कंपनी 52 फीसदी का बायबैक ऑफर दे रही है।
 

ला रही हैं नई-नई स्कीमें

मंदी से जूझ रही कार कंपनियां ग्राहकों को नए मॉडल्स के प्रति लुभाने के लिए नई-नई स्कीमें लेकर आ रही हैं, ताकि उनकी गाड़ियों की बिक्री बनी रहे। आमतौर पर ट्रैंड है कि ग्राहक तीन से पांच साल में गाड़ी बदल देते हैं। इससे ग्राहकों को इस बात की परेशानी या डर नहीं रहता कि कार तीन साल बाद नहीं बिकेगी। क्योंकि बायबैक स्कीम में कंपनी को कार वापस करने में आसानी होती है।     
 

विदेश में है पॉपुलर

ऑटो कंपनियों का कहना है कि मंदी के निराशा भरे दौर में कुछ अच्छे आइडिया भी जन्म लेते हैं। कुछ कार कंपनियों ने कुछ मॉडल्स के लिए बायबैक ऑप्शन लॉन्च किया है, जिससे यहां के बाजार में ग्राहकों के विश्वास को बनाए रखने में मिलेगी। अभी तक बायबैक ऑप्शन का फीचर विकसित देशों में ही कंपनियां अपनाती थीं, मौजूदा समय में यह लग्जरी सेगमेंट में काफी पॉपुलर है।
 

लंबे समय तक बने रहेंगे ग्राहक

जुलाई महीने में यात्री वाहनों की बिक्री में 31 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई थी, जो पिछले 19 सालों में सबसे न्यूनतम मानी जा रही है। जिसके चलते ऑटो सेक्टर में नौकरियों पर संकट पैदा हो गया है। लेकिन मंदी से लड़ने में बायबैक का फीचर कार कंपनियों को कुछ राहत दे सकता है, साथ ही ग्राहक भी इतनी जल्दी किसी दूसरी कंपनी पर स्विच नहीं करेंगे और भरोसा बनाए रखेंगे।
 

रीसेल वैल्यू की गारंटी

लग्जरी कार सेगमेंट में ग्राहकों का भरोसा बनाए रखने के लिए जीरो फीसदी फाइनेंस, आकर्षक पैकेज, मैंटेनेंस के साथ बायबैक का भी ऑप्शन दिया जाता है। हालांकि महिंद्रा केवल अपनी अल्टुरस कार पर ही यह ऑप्शन दे रही है। महिंद्रा का कहना है कि इससे न केवल ओनरशिप कीमत में कमी आती है, साथ ही ग्राहक को रीसेल वैल्यू की गारंटी भी मिलती है।

नए मॉडल में अपग्रेड करने का ऑप्शन

बायबैक ऑप्शन के तहत एक से पांच साल का वक्त दिया जाता है या से 10 हजार से 30 हजार किमी तक गाड़ी की रिटर्न वैल्यू 52 से 60 फीसदी तक मिलती है। तय समय के बाद ग्राहक अपनी पसंद से नई कार में अपग्रेड कर सकता है, या फिर बायबैक अमाउंट को रीफाइनेंस या पुरानी वाहन को भी अपने पास रख सकता है। बायबैक ऑप्शन से ग्राहक बेफिक्र हो कर गाड़ी इस्तेमाल कर सकता है।
 

यंग जेनरेशन है खुश

कंपनियों का सोचना है कि बायबैक ऑप्शन से ग्राहकों को जोड़े रखने में मदद मिलती है, क्योंकि कंपनियों को लगता है कि ग्राहक भविष्य में उनकी कंपनी की ही कार खरीदेगा। न्यू जेनरेशन भी बायबैक का जमकर फायदा उठा रही है, क्योंकि लंबे समय तक गाड़ी रखने वालों की संख्या बेहद सीमित है और वे थोड़े अंतराल के बाद ही कार बदलना पसंद करते हैं। वहीं पुरानी कारों के बिजनेस को भी इससे बढ़ावा मिलता है।
 

एमजी मोटर्स भी दे रही ऑप्शन

ऐसे नहीं हैं कि बाजार में पहले से टिकी हुई कंपनियां बायबैक का ऑप्शन दे रही हैं, बल्कि नई कंपनियां भी अपने ग्राहकों को ये सुविधा दे रही हैं। एमजी मोटर्स भी हाल ही में लॉन्च अपनी पहली कनेक्टेड एसयूवी पर तीन साल बाद 60 फीसदी रकम का बायबैक ऑफर दे रही है। एमजी मोटर्स का कहना है कि वे अपने ग्राहकों को इंडस्ट्री का सबसे बेहतरीन ऑफर दे रही हैं, ताकि लंबे समय तक ग्राहक उसक साथ बने रहें। कंपनी का कहना है कि एक बार अगर बायबैक योजना बाजार में प्रसिद्ध हो गई, तो वे कई दूसरे भी पैकेज लॉन्च करेंगे।
 

मर्सडीज बेंज है लीडर

लग्जरी कार मार्केट मर्सडीज बेंज का बायबैक ऑफर काफी प्रसिद्ध है। कंपनी अपनी 67 लाख से लेकर 1.35 करोड़ की कीमत में आने वाली GLE, GLS और S-Class कारों पर यह ऑफर दे रही हैं। इस स्कीम के तहत कंपनियों को नई कारों के इंतजार करने की जरूरत नहीं है। इसका फायदा यह होता है कि वे मौजूदा मॉडल्स को खरीदने के बाद बिना कोई अतिरिक्त ईएमआई चुकाए नई गाड़ियों में अपग्रेड कर सकते हैं। इसमें ग्राहक सिंगल डाउनपेमेंट पर दो कारें चलाने का मजा ले सकता है और ईएमआई की अवधि पर भी कोई असर नहीं पड़ता।
विज्ञापन

टोयोटा भी दे रही है खास ऑफर

महिंद्रा के अलावा टोयोटा भी अपनी सभी गाड़ियों पर यह ऑफर दे रही है। कंपनी के यू-ट्रस्ट फीचर के जरिए ग्राहक अपनी मौजूदा टोयोटा कारों को अपग्रेड कर सकता है। कंपनी सभी मॉडल्स पर यह सुविधा दे रही है। कंपनी का यूज्ड कार डिविजन गाड़ी की रीसेल वैल्यू को तय करता है। कंपनी का दावा है कि बायबैक ऑप्शन के जरिए पांच साल पुरानी वैल मैनटेन इनोवा की 60 फीसदी तक कीमत मिल जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रतियोगिता के इस दौर में जब किसी मॉडल की डिमांड न के बराबर है, तो कंपनियां उनकी सेल बढ़ाने के लिए पहले से तय कीमत पर बायबैक का ऑप्शन दे सकती हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें