फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FASTag से टोल चुकाने के साथ भरवा सकेंगे तेल, यह बैंक देने जा रहा है सुविधा

Sat, 03 Aug 2019 01:50 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Fastag - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

केंद्र सरकार जल्द ही नए और पुराने वाहनों पर फास्टैग को अनिवार्य बनाने वाली है। हालांकि सरकार ने इस साल 01 दिसंबर से सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर सिर्फ फास्टैग से टोल भुगतान स्वीकार करने का फैसला लिया है। सरकार चाहती है कि कैश की वजह से टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम को कम किया जाए। वहीं अगर गाड़ियों पर फास्टैग को अनिवार्य किया जाता है तो इससे आप अपनी गाड़ी में तेल भी भरवा सकेंगे।

विज्ञापन


IDFC बैंक देगा सुविधा

IDFC बैंक देश का पहला ऐसा संस्थान होगा, जिसे आरबीआई से पेट्रोल पंप पर फास्टैग के जरिए तेल भरवाने की मंजूरी मिली है। इस सुविधा को FASTag 2.0 नाम दिया जाएगा, हालांकि इसे अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। इस सुविधा के लागू होने से हाईवे यूजर्स को सर्विसेज का पैसा चुकाने में आसानी होगी। वहीं रोजाना आवाजाही करने वाले ट्रकों के लिए भी यह काफी सुविधाजनक होगा।
 

01 दिसंबर, 2019 से होगा अनिवार्य

केन्द्र सरकार ने 01 दिसंबर, 2019 से देश के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर फास्टैग के जरिए कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देने जा रही है। इससे पहले लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सवाल का जवाब देते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया था कि अब से नए वाहनों पर फास्टैग स्टिकर लगाना जरूरी होगा, साथ ही पुराने वाहन मालिकों को भी अगले चार महीने के अंदर अपने वाहनों पर इस स्टिकर को लगाना होगा।
 
विज्ञापन

ऑनलाइन खरीदने की है सुविधा

फिलहाल 22 बैंकों के पास फास्टैग इशू सुविधा है, जिनमें आईसीआईसीआई, एसबीआई और पेटीएम बैंक शामिल है। वहीं देश में 450 टोल प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा उपलब्ध है। वहीं ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के जरिये भी फास्टैग खरीदे जा सकते हैं। एनएचएआई के मुताबिक फास्टैग किसी बैंक से जुड़ा नहीं होता है और ग्राहक अपनी सुविधानुसार किसी भी बैंक से जोड़ सकते हैं। वहीं सरकार की कोशिश है कि फास्टैग को जीएसटी के दायरे में लाया जाए।               
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें