फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Creta के डायमंड एडिशन से 8 नवंबर को उठेगा पर्दा

Tue, 30 Oct 2018 04:53 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hyundia creta
विज्ञापन

हुंडई की कार क्रेटा एसयूवी को बाजार में बेहद पसंद किया गया। इस कार की लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी क्रेटा के डायमंड एडिशन से नवंबर में होने साओ पाउलो मोटर शो में पर्दा उठाएगी। 8 नवंबर से होने वाले साओ पाउलो मोटर शो में हुंडई क्रेटा के सागा कॉन्सेप्ट के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। 

विज्ञापन


क्रेटा का डायमंड एडिशन भारत में मौजूद कार क्रेटा से मेल खाता है। इस मॉडल में पैनारोमिक सनरूफ, एक्सटीरियर पेंट शेड्स और प्रीमियम कल्टेड से लैस लेदर सीट दी जाएगी। कयासे लगाए जा रहे हैं कि लांच होने वाला क्रेटा का डायमंड एडिशन इस एसयूवी का टॉप वेरियंट हो सकता है। 

अमेरिकी बाजार में हुंडई क्रेटा का डीजल इंजन विकल्प उपलब्ध नहीं है। यह कार वहां फ्लेक्सी-फ्यूल इंजन के मात्र दो विकल्पों में आती है। जिनमें एक 1.6-लीटर इंजन है, जो 130एचपी की पावर जनरेट करता है। दूसरा 2.0-लीटर इंजन है, जो 166एचपी की पावर जनरेट करता है। इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। 
विज्ञापन


बता दें, हाल ही में हुंडई ने भारतीय बाजार में क्रेटा के फेसलिफ्ट वर्जन को उतारा था।  क्रेटा के फेसलिफ्ट वर्जन को कुल 6 वेरियंट्स, E, E+, S, SX, SX dual tone, और SX (O) में भारतीय बाजार में पेश किया गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें