ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor India Ltd) ने व्हाट्सएप (WhatsApp) पर अपनी ह्यूंदै सर्विस को लेकर घोषणा की है। कंपनी ने बताया है कि व्हाट्सएप पर इस सर्विस से 12 लाख ग्राहक जुड़ चुके हैं। बता दें कि ह्यूंदै ने व्हाट्सएप पर Hyundai Service को अक्टूबर 2019 में लॉन्च किया था। इस सर्विस के पीछे कंपनी का मकसद था कि ग्राहकों को कार की सर्विस से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी रियल टाइम में मिल सके। इसके अलावा ग्राहक अपने सवालों को सीधे कंपनी के एंजेंट से पूछ सकें।
सांकेतिक
- फोटो : Hyundai India
ग्राहकों की तरफ से मिली प्रतिक्रिया पर ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड के निदेशक (सेल्स, सर्विस और मार्केटिंग) तरुण गर्ग ने टिप्पणी करते हुए कहा, “ह्यूंदै हमेशा अपने सेवाओं को बढ़ाने की कोशिश करती है, जिससे सबसे पहले ग्राहकों को शानदार अनुभव दिया जा सके। 12 लाख से अधिक ग्राहकों के आधार के साथ हमारी व्हाट्सएप सेवा हमें मिले समर्थन की गवाह है। हम इस सेवा के जरिए ग्राहकों को पीस ऑफ माइंड का अनुभव देते हैं।
व्हाट्सएप पर ह्यूंदै सर्विस कंपनी का एक संचार मंच है, जहां ग्राहकों को कार की सर्विस से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिलती है। इस सर्विस की मदद से ह्यूंदै के ग्राहक सर्विस रिमाइंडर, सर्विस बुकिंग, इन-सर्विस अपडेट, इनवॉयस, ऑनलाइन भुगतान और 360° डिजिटल फीडबैक और कॉन्टैक्टलेस सर्विस एक्सपीरियंस जेसी सुविधाओं को अपने स्मार्टफोन पर आसानी से पा सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहक प्रशिक्षित एजेंटों से सीधे चैट पर बात कर सकते हैं।