सोर्स के मुताबिक नई Hyundai i20 में 1.4 लीटर, 3 सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है इसके अलावा कंपनी इसमें DCT ट्रांसमिशन भी ऑफर कर सकती है। इसके अलावा नए मॉडल में पुराना 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन भी मिलेगा। ये इंजन BS6 नॉर्म्स वाले होंगे।
सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए Hyundai नई i20 में सभी सेफ्टी रेगुलेशंस को पूरा करेगी, माना जा रहा है कि नये मॉडल में ड्यूल-एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर ऐंड पैसेंजर सीट बेल्ट वॉर्निंग, हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम फीचर्स स्टैंडर्ड हो सकते हैं।
Hyundai i20 पहले भी अपने स्टाइल से लोगों को लुभाती अ रही है लेकिन इस बार यह और भी ज्यादा अग्रेसिव होने जा रही हैं। टेस्टिंग के दौरान सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि i20 का सामने का हिस्सा पहले के मुकाबले ज्यादा शॉर्प और अग्रेसिव होगा है। इसमें स्लीक हेडलाइट्स देखने को मिलेगी, जबकि इसमें फेसलिफ्ट Elantra जैसा बंपर दिया गया है। कार का पीछे का हिस्सा मौजूदा मॉडल से काफी मिलता-जुलता पाया गया।
थर्ड जेनरेशन Hyundai i20 में इस बार एक दम नया इंटीरियर देखने को मिलेगा। इसमें कंपनी के हालिया मॉडल्स जैसे लेआउट वाला डैशबोर्ड देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसके सेंटर कंसोल और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में भी कई बदलाव किये जायेंगे। इसका केबिन ड्यूल टोन कलर में मिलेगा।
नई i20 में कंपनी का ब्लूलिंक कनेक्ट कार सिस्टम जैसा एडिशनल फीचर मिलने की उम्मीद है । इसके टॉप मॉडल में स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, LED डेटाइम रनिंग लाइट्स, वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं।कंपनी इसे अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है ।