इस समाचार के बाद वाहन निर्माता के शेयरों में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट आई, जबकि व्यापक बाजार में 2.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इससे ह्यूंदै मोटर को ताजा झटका लगा है, जिसने इस जानलेवा वायरस के प्रकोप के मद्देनजर चीन से आने वाले कलपुर्जों की कमी के चलते स्थानीय संयंत्रों में उत्पादन फिर से शुरू किया है।
दक्षिण कोरिया में चीन के बाहर सबसे अधिक संक्रमित लोग हैं। इससे सैमसंग और ह्यूंदै जैसी कंपनियां प्रभावित हुई हैं। दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को 256 नए मामलों की सूचना दी, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 2,022 हो गई।
सरकार के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि एक कर्मचारी कोरोनावायरस की जांच में सकारात्मक पाया गया है, लेकिन उनके पास अधिक विवरण नहीं था।
ह्यूंदै मोटर ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा, "कंपनी ने उन सहयोगियों को भी अलग रखा गया है जो संक्रमित कर्मचारी के नजदीकी संपर्क में थे और संभावित संक्रमण के लिए उनका परीक्षण कराने के लिए कदम उठाए गए हैं।" कंपनी ने कहा कि वह कारखाने को कीटाणुरहित बना रही है।
उल्सान कोरिया में प्रकोप के केंद्र डेगू से एक घंटे से भी कम की दूरी पर स्थित है।
ह्यूंदै, उल्सान में पांच कार कारखाने संचालित करती है, जिनकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 1.4 मिलियन (14 लाख) वाहनों की है, या ह्यूंदै के वैश्विक उत्पादन का लगभग 30 फीसदी है। दुनिया के सबसे बड़े कार कॉम्प्लेक्स में ह्यूंदै ने 34,000 श्रमिकों को काम पर रखा है।
जिस कारखाने को बंद किया गया है, वहां Palisade (पालिसैड), Tucson (ट्यूशॉन), Santa Fe (सांता फी) और Genesis GV80 (जेनेसिस जीवी 80) जैसे SUV (sport utility vehicles), स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल का उत्पादन होता है।
ह्यूंदै के आपूर्तिकर्ता सेजिन इंडस्ट्रियल द्वारा संचालित एक फैक्ट्री को वायरस से संक्रमित कर्मचारी की मौत के बाद बंद कर दिया गया था। यह बुधवार को फिर से खुल गया।
इस बीच, दक्षिण कोरिया के शीर्ष एयरलाइन, कोरियन एयर लाइंस कंपनी लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि वह मार्च में संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए उड़ानों की संख्या में कटौती करेगा।
यह बोर्डिंग से पहले संयुक्त राज्य अमेरिका जाने वाले यात्रियों के तापमान की जांच करने की योजना बना रहा है और कहा है कि यह 37.5 सेल्सियस से अधिक तापमान वाले किसी भी व्यक्ति को उड़ान भरने की अनुमति नहीं देगा।
इसने कहा कि यह इन प्रक्रियाओं को अन्य मार्गों के उड़ानों के लिए भी अपनाएगा।
इंचियोन से लॉस एंजेलेस रूट पर तैनात कोरियन एयर लाइंस का एक फ्लाइट अटेंडेंट वायरस से पीड़ित पाया गया है।