ह्यूंदै मोटर ने दुनियाभर में Hyundai Kona के 77,000 यूनिट्स को रिकॉल करने का फैसला किया है। इस मॉडल में लगी बैटरी सेल में आ रही खराबियों को ठीक करने के लिए कंपनी इन यूनिट्स को वापस मंगा रही है। बता दें कि ह्यूंदै ने पहले ही बैटरी सेल की खराबी को लेकर दक्षिण कोरिया में Hyundai Kona के 25,564 को रिकॉल किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खराबी के कारण गाड़ी में आग लगने की संभावना बढ़ जा रही थी, जिसके चलते कंपनी ने रिकॉल का फैसला किया।
कोरियाई पब्लिकेशन योनहाप की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अन्य बाजारों में भी रिकॉल को बढ़ाया है। मौजूदा समय में, उत्तरी अमेरिका, यूरोप, चीन और अन्य बाजारों में 51,000 वाहनों को रिकॉल किया जाएगा। इस कार में बैटरी सेल एलजी केम की तरफ से लगाई जाती। हालांकि, एलजी केम का कहना है कि आग का कारण अभी निर्धारित नहीं किया गया है।
साल 2018 में लॉन्च हुई इस इलेक्ट्रिक कार के अब तक 13 कारों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बता दें कि Hyundai Kona कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है। ऐसे में सितंबर 2017 और मार्च 2020 के बीच बनी Hyundai Kona कारों को कंपनी रिकॉल कर रही है।
बता दें कि Hyundai उत्तरी अमेरिका में बेची गई कोना ईवी के 11,000 यूनिट्स, यूरोप में 37,000 यूनिट और अन्य देशों में 3,000 यूनिट को रिकॉल कर रही है।
Hyundai Kona इलेक्ट्रिक कार सिंगल फुल चार्ज पर 452 किलोमीटर का सफर तय करती है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं। इनमें इको/इको प्लस, कम्फर्ट और स्पोर्ट जैसे मोड्स शामिल हैं। इसके साथ इसमें स्मार्ट ईको पैडल गाइड, वन पैडल ड्राइविंग और यूटिलिटी मोड जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं।
Hyundai Kona में सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, टाइम प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्ट, गाइडलाइन के साथ रियर कैमरा,म, ऑल डिस्क ब्रेक्स के साथ वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।