फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह्यूंडई मोटर के नाम नया रिकॉर्ड, 20 साल से भी कम में तैयार किए 80 लाख कारें

Mon, 11 Jun 2018 04:00 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hyundai Motor creta
विज्ञापन

देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता और अपनी शुरुआत के समय से ही यात्री वाहनों की सबसे बड़ी निर्यातक कंपनी ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने 80 लाख कार निर्माण के आंकड़े को छू लिया है। 

विज्ञापन


80 लाखवीं कार के रूप में भारत की सबसे पसंदीदा और सर्वाधिक पुरस्कार जीतने वाली एसयूवी न्यू 2018 क्रेटा को उतारा गया है। अपनी शुरुआत से अब तक ह्यूंडई मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में 53,00,967 कारें और वैश्विक निर्यात बाजार में 27,03,581 कारें बेची हैं।

ह्यूंडई ने 1998 में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने के महज आठ साल बाद ही 2006 में पहली 10 लाखवीं कार सांत्रो उतारी थी। इसके बाद उत्पादन ने गति पकड़ी और इसके बाद का अगले मिलियन का पड़ाव औसतन 18-19 महीनों मेें तय हो गया। 
विज्ञापन


अपने मॉडर्न प्रीमियम उत्पादों की विश्वस्तरीय गुणवत्ता उपलब्ध कराते रहने के ह्यूंडई के सतत प्रयास के चलते वित्त वर्ष 2017-18 में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ घरेलू बाजार में सर्वाधिक 5,36,241 कारों की बिक्री हुई।

इस मौके पर बोलते हुए ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ वाईके कूने कहा कि इवॉल्यूशन ऑफ  रिवॉल्यूशन ह्यूंडई के डीएनए में है। मैन्यूफैक्चरिंग एक्सीलेंस, कस्टमर एक्सपीरियंस, मार्केटिंग इनोवेशन और कारपोरेट सामाजिक दायित्व को मजबूत करते हुए सबसे कम समय में इस पड़ाव को हासिल करने वाली ह्यूंडई इकलौती वाहन निर्माता कंपनी है।

भारत का सबसे पसंदीदा और भरोसेमंद ब्रांड बनने की यात्रा में हमने कई सीमाएं पार की हैं और हर पड़ाव पर नई चुनौतियां ली हैं।  हमारा लक्ष्य ‘लाइफटाइम पार्टनर इन ऑटोमोबाइल एंड बियॉन्ड ’ बनने के वादे को पूरा करना है। मैं यह उपलब्धि हमारे बहुमूल्य ग्राहकों और ह्यूंडई परिवार के सभी सदस्यों को समर्पित करता हूं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें