फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के पहले दिन ही Hyundai देगी ग्राहकों को झटका, महंगी होने जा रही हैं ये कारें

Wed, 16 Dec 2020 12:52 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor India Ltd) अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी एक जनवरी से अपने सभी पैसेंजर वाहनों की लाइनअप की कीमतों को बढ़ा देगी। कंपनी के मुताबिक कीमतों को बढ़ाने के पीछे लागत में आई बढ़ोतरी और कच्चे माल की कीमतों का महंगा होगा एक बड़ा कारण है। हालांकि, कीमतों में कितनी बढ़ोतरी होगी इसकी कंपनी ने अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है। कंपनी का कहना है कि जल्द ग्राहकों और डीलरों को बढ़ी कीमतों की पूरी लिस्ट दी जाएगी।

विज्ञापन

बता दें कि ह्यूंदै भारतीय बाजार में Santro, Grand i10, Grand i10 Nios, i20, Aura, Verna, Elantra, Venue, Creta, Tucson और Kona Electric जैसी कारों की बिक्री करती है। इन सभी कारों की कीमतों में एक जनवरी से बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में अगर आप मौजूदा कीमत में इन्हें खरीदना चाहते हैं, तो आपको 31 दिसंबर से पहले इनकी खरीदारी करनी होगी।

ह्यूंदै के अलावा मारुति सुजुकी और महिंद्रा जैसी दिग्गज कार कंपनियां भी अपने लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही हैं। हालांकि, इन कंपनियों की गाड़ियों की कीमतें कितनी बढ़ेंगी इसकी अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

Hyundai की नवंबर महीने में बिकी अब तक की सबसे ज्यादा कारें

इससे पहले ह्यूंदै मोटर इंडिया को फेस्टिव सीजन का जबरदस्त फायदा मिला, जहां नवंबर 2020 में ह्यूंदै के कुल 48,800 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने कुल 44,600 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर महीने में ह्यूंदै की कुल 9.4 फीसदी ज्यादा गाड़ियों की बिक्री हुई।

नवंबर महीने में 48,800 बिक्री के साथ ह्यूंदै ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। अब तक कंपनी ने कभी भी नवंबर महीने में इतनी गाड़ियों की बिक्री नहीं की थी। निर्यात में कंपनी को गिरावट का सामना करना पड़ा। नवंबर 2020 में ह्यूंदै मोटर इंडिया ने भारत से बाहर कुल 10,400 वाहनों का निर्यात किया। जबकि, नवंबर 2019 में ह्यूंदै ने 15,900 वाहनों का निर्यात किया था। इस दौरान महिंद्रा के निर्यात में 34.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें