Hyundai NIOS पर क्या है ऑफर?
इस अगस्त महीने में Hyundai NIOS की खरीदारी पर ग्राहकों को कुल 25,000 रुपये तक बचत हो सकती है। ह्यूंदै की NIOS पर इस महीने 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा पुरानी कार के बदले नई NIOS खरीदने पर कंपनी की तरफ से 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इस हैचबैक पर कंपनी 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है।
फ्यूल टैंक
Hyundai Grand i10 Nios में 37 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
Grand i10 Nios- पेट्रोल मॉडल में कितना माइलेज मिलता है?
- मैनुअल ट्रांसमिशन में 20.7 Kmpl का माइलेज मिलता है।
- ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 20.5 Kmpl का माइलेज मिलता है।
Grand i10 Nios- डीजल मॉडल में कितना माइलेज मिलता है?
- डीजल मैनुअल ट्रांसमिशन में 26.2 Kmpl का माइलेज मिलता है।
- ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 26.2 Kmpl का माइलेज मिलता है।
इंजन
Hyundai Grand i10 Nios पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन में उपलब्ध है।
परफॉर्मेंस
- इसका 1197 सीसी का पेट्रोल इंजन 83 PS की मैक्सिमम पावर और 113.75 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
- इसका 1186 सीसी का डीजल इंजन 75 Ps की पावर और 190.24 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।