फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai i20 ने भारत में मचाई धूम, एक महीने के अंदर ही बुक हो गए 25000 यूनिट्स, पढ़ें पूरी प्राइस लिस्ट

Thu, 03 Dec 2020 10:45 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hyundai i20 hatchback - फोटो : Hyundai
विज्ञापन

ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने अपनी नई Hyundai i20 को दिवाली से ठीक पहले लॉन्च किया था, जिससे इसकी बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो सके। कंपनी की इस रणनीति का असर अब नई Hyundai i20 की मांग पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दरअसल लॉन्च के बाद से Hyundai i20 2020 को भारतीय बाजार में ग्राहकों का बंपर साथ मिल रहा है। कंपनी के मुताबिक इस प्रीमियम कॉम्पैक्ट हैचबैक ने 25,000 बुकिंग का आंकड़ा भी पार कर लिया है। कुछ समय पहले हमने आपको बताया था कि नई Hyundai i20 को 20000 से भी ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। लेकिन अब कंपनी ने इसकी 25000 बुकिंग का आंकड़ा पार करने की जानकारी साझा की है। बता दें कि ह्यूंदै मोटर ने इसे 6.80 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया था।

विज्ञापन


Hyundai i20 की जबरदस्त मांग का आंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इसने महज 9 दिनों में 10,000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर सनसनी मचा दी थी। बता दें कि ह्यूंदै ने अपनी नई Hyundai i20 को भारतीय बाजार में चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें Magna, Sportz, Asta और Asta (O) शामिल हैं।

Hyundai i20 2020: इंजन

कंपनी ने इसे तीन इंजन ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया है। इनमें 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल हैं। ट्रांसमिशन की बात करें तो कंपनी ने इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन का भी विकल्प दिया है।

Hyundai i20 2020: परफॉर्मेंस

  • इसका 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का IVT वर्जन 87 bhp की मैक्सिमम पावर और 115 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका मैनुअल वर्जन 82 bhp की मैक्सिमम पावर और 115 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
  • इसका 1.5-लीटर डीजल इंजन 99 bhp की मैक्सिमम पावर और 240 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • इसका 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 118 bhp की मैक्सिमम पावर और 172 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन

Hyundai i20 2020: कीमतें

1.2-लीटर पेट्रोल इंजन: 5MT

  • Magna: 6,79,900 रुपये
  • Sportz: 7,59,900 रुपये
  • Asta: 8,69,900 रुपये
  • Asta (O): 9,19,900 रुपये


1.2-लीटर पेट्रोल इंजन: IVT  

  • Sportz: 8,59,900 रुपये
  • Asta: 9,69,900 रुपये


1.5-लीटर डीजल इंजन: 6MT 

  • Magna: 9,19,900 रुपये
  • Sportz: 8,99,900 रुपये
  • Asta (O): 10,59,900 रुपये


1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन: IMT 

  • Sportz: 8,79,900 रुपये
  • Asta: 9,89,900 रुपये


1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन: 7DCT 

  • Sportz: 8,99,900 रुपये
  • Asta (O): 10,59,900 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें