फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Grand i10 इस साल के अंत तक होगी लांच, देखें पुरानी से कितनी होगी खास

Tue, 15 Jan 2019 01:16 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
2019 Hyundai Grand i10
विज्ञापन

हुंडई की i10 सीरीज काफी सफल रही। कंपनी ने सेल में न सिर्फ i10 बल्कि i20 में भी झंडे गाड़े हैं। बता दें, हुंडई अपनी लोकप्रिय कार Grand i10 के नए वर्जन पर काम कर रही है। जिसे इस साल के अंत तक बाजार में पेश किया जाएगा। नई ग्रैंड आई10 को कई बार स्पॉट भी किया जा चुका है।

विज्ञापन


कार में कंपनी ने हैक्सागोनल फ्रंट ग्रिल और चौड़े हेडलैंप और टेललैंप जैसे फीचर्स दिए हैं जो इस हैचबैक कार को और भी आकर्षक बनाएंगे। इस कार में कंपनी ने अपनी अपकमिंग सेडान कार Elantra के फेसलिफ्ट मॉडल के कुछ डिजाइन का इस्तेमाल भी किया है।

विज्ञापन

2019 Hyundai Grand i10
i10 का नया वर्जन में डायमेंशन से लेकर केबिन तक ज्यादा बड़ा दिया जाएगा। कार के इंटीरियर में एसी वेंट्स नई सैंट्रो से इंस्पायर होंगे। वहीं इसके 3-स्पोक व्हील को नए तरीके से डिजाइन किया गया है। नई कार के सेंटर कंसोल में फ्लोटिंग वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड आॅटो के साथ मिरर लिंक को सपोर्ट करेगा।

कार का स्पीडोमीटर दाईं और दिया जाएगा वहीं इसका टेकोमीटर बाईं ओर होगा। नई जेनरेशन i10 को मारुति की Swift का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। कंपनी  Grand i10 को BA प्लेटफॉर्म पर तैयार कर रही है। हालांकि कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि इसमें 1.2 लीटर का Kappa इंजन मिलेगा। जो BSVI नॉर्म्स के मानके के हिसाब से काम करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें