फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद हो गया Hyundai Grand i10 का डीजल वेरियंट, पेट्रोल कार में भी नहीं मिलेंगे ये फीचर

Sat, 16 Nov 2019 08:48 AM IST
Priyesh Mishra ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Hyundai Grand i10 - फोटो : Hyundai Website
विज्ञापन

देश की दूसरे नंबर की कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor India Limited) ने Grand i10 की लाइन को फिर से रिस्टक्चर करते हुए इसके डीजल और ऑटोमैटिक वेरियंट के उत्पादन को बंद कर दिया है। पेट्रोल इंजन में केवल 2 वेरियंट्स Sportz और Magna ही उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन


Grand i10 अब केवल पेट्रोल इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन (सीएनजी और पेट्रोल) में उपलब्ध है। यह अब 1.2 लीटर पेट्रोल मोटर 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आ रही है।

सीएनजी ऑप्शन में मिलेगा Grand i10 Sportz

सीएनजी इंजन ऑप्शन केवल Sportz ट्रिम में उपलब्ध होगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इंजन को BS6 एमिशन नॉर्म्स की जरूरतों के हिसाब से अपडेट किया गया है या नहीं।

Grand i10 से ये फीचर हटाए गए

Grand i10 में फुली ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर वॉश वाइपर, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और एलॉय व्हील जैसे फीचर नहीं मिलेंगे। इसके अलावा, पेंट ऑप्शंस को भी घटाकर चार कर दिया गया है। अब यह टाइटन ग्रे, फियरी रेड, टायफून सिल्वर और पोलर व्हाइट कलर में उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें