फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुंडई ईयॉन को मिला नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

Tue, 11 Apr 2017 03:35 PM IST
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
हुंडई ईयॉन
विज्ञापन
हुंडई ईयॉन की बिक्री बढ़ाने के लिए हुंडई ने इस कार के स्पोर्टस एडिशन में नया रूफ रेल और कई ग्राफिक्स जोड़े हैं। इस कार में 800सीसी का इंजन लगा है। इसको और आकर्षक बनाने के लिए कंपनी ने इसमें 6.2 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट दिया गया है। यह हैचबैक कार काफी समय से बाजार में मौजूद थी और इसे अपडेट की आवश्यकता भी थी।
विज्ञापन


इसे देखते हुए कंपनी ने कार को अपडेट दिया है। हुंडई की इस कार का मुकाबला मारुति अल्टो 800 और रेनो की क्विड के साथ होगा। कुछ समय पहले इस बात की जानकारी हमने दी थी कि कंपनी ईयॉन को टच इंफोटेनमेंट सिस्टम और अन्य फीचर के साथ अपडेट करने वाली है।

कंपनी कार को इस सेगमेंट में तेजी से बिकने वाली रेनो क्विड के मुकाबले के लिए तैयार करना चाहती है। कंपनी ईयॉन के एरा प्लस और मैगना प्लस मॉडल में भी इंफोटेनमेंट टच स्क्रीन का फीचर दे रही है। हालांकि कंपनी ने ईयॉन 1.0 में इस फीचर को नहीं दिया है। हुंडई ने कार के एरा प्लस मॉडल की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 3.88 लाख रुपये और मैगना प्लस की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 4.14 लाख रुपये रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें : गाड़ियों के ये हॉट ऑफर आपको कर देंगे कूल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें