2020 Hyundai Creta की अब तक 1.15 लाख यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। बता दें कि ह्यूंदै ने अपनी 2020 वर्जन वाली Hyundai Creta को इसी साल मार्च 2020 में लॉन्च किया था। कंपनी के मुताबिक 60 फीसदी ग्राहकों ने इसके डीजल वेरिएंट को बुक किया है। यहां जानकारी के लिए बता दें कि ह्यूंदै ने Creta को साल 2015 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इस एसयूवी को अब तक 5.20 लाख से भी ज्यादा ग्राहको ने खरीदा है।
Hyundai Creta भारतीय बाजार में 1.6-लीटर डीजल, 1.6-लीटर पेट्रोल और 1.4-लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है।