बढ़ी कीमतों से पहले Hyundai Aura की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये थी, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 9.22 लाख रुपये तक जाती थी। लेकिन अब Hyundai Aura की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.85 लाख रुपये हो गई है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 9.28 लाख रुपये तक जाती है।
ऐसे में अब देखना होगा कि बढ़ी कीमतों के बाद कार की बिक्री पर कितना असर पड़ता है।
Hyundai Aura: परफॉर्मेंस
Hyundai Aura की परफॉर्मेंस की बात करें तो भारतीय बाजार में यह 1.2 लीटर पेट्रोल और 1 लीटर पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इसमें इंजन स्मार्ट ऑटो AMT और 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
Hyundai Aura: ब्रेकिंग और सस्पेंशन
Hyundai Aura के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। वहीं, अगर स्पेशन फीचर्स की बात करें तो Hyundai Aura के फ्रंट में मैकफर्शन स्ट्रट सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में कपल्ड टोर्शियन बीम एक्स्ल सस्पेंशन दिया गया है।
Hyundai Aura: डाइमेंशन
Hyundai Aura की लंबाई 3,995 मिलीमीटर, चौड़ाई 1,680 मिलीमीटर और ऊंचाई 1,520 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2,450 मिलीमीटर है।
Hyundai Aura: फ्यूल टैंक
Hyundai Aura में 37 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक दिया गया है।