फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai और टाटा मोटर्स ने बढ़ाई वाहनों की वारंटी, जानें पूरी डीटेल 

Sun, 16 May 2021 11:05 AM IST
प्रदीप पाण्डेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hyundai के बयान के मुताबिक आप सर्विस के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं जिसमें घर या ऑफिस से पिक एंड ड्रॉप सेवा शामिल है।
विज्ञापन
Hyundai Creta showroom - फोटो : Hyundai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hyundai मोटर इंडिया लिमिटेड ने देश में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए वाहनों की वारंटी को दो महीने तक बढ़ा दिया है। वारंटी के साथ कंपनी अगले दो महीने तक फ्री सर्विस भी देगी। इसके अलावा Hyundai के ग्राहकों को 24X7 रोड साइड सपोर्ट मिलेगा। Hyundai के बयान के मुताबिक आप सर्विस के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं जिसमें घर या ऑफिस से पिक एंड ड्रॉप सेवा शामिल है।

विज्ञापन


Hyundai के अलावा टाटा मोटर्स ने भी अपने यात्री वाहनों की मौजूदा वारंटी को दो महीने के लिए बढ़ा दिया है। वारंटी के साथ कंपनी फ्री सर्विस देना का भी एलान किया है जिसे भी दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

यदि लॉकडाउन की अवधि में आपकी गाड़ी की वारंटी या फ्री सर्विस खत्म हो रही है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इससे पहले किआ मोटर्स ने भी ऐसा ही एलान किया है। टाटा मोटर्स की घोषणा के मुताबिक जिन ग्राहकों की वारंटी और फ्री सर्विस एक अप्रैल से 31 मई, 2021 के बीच समाप्त होगी उनकी वारंटी और फ्री सर्विस को 30 जून, 2021 तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें