देश में लगातार चलती कारों में आग लगने की घटना तेजी से बढ़ रही हैं। पिछले 2 दिनों में ऐसी तीन घटनाएं सामने आई है जिनमें आग लग गई है। इन कारों में देश की प्रसिद्व लग्जरी कार बीएमडब्ल्यू भी शामिल है। सोचने वाली बात यह है कि जब बीएमडब्ल्यू कार में ऐसे हादसे हो रहें हैं तो बाकी कंपनियों का क्या हाल हो। परिवहन विभाग के आंकड़ो के अनुसार इस साल लगभग 140 से ज्यादा चलती हुई कारों में आग लग गई है।
जिसमें कई लोगों की मौत का मामला भी सामने आया है। हाल ही में जीटी रोड पर इंडिगो और पी-3 सेक्टर में एक्सयूवी-500 गाड़ी जलकर राख हो गई। वहीं ग्रेनो के कमर्शल बेल्ट में शनिवार को डोमिनोज के पास बीएमडब्ल्यू कार आग की आगोश में आ गई। रोजाना हो रही ऐसी घटनाओं से आपको जानना जरूरी है। कि ऐसे क्या कारण है। कि इस तरह के हादसे बढ़ रहे हैं। और कैसे हम इनसे निजात पा सकते हैं।
क्यों होते हैं हादसे
कार को और आकर्षक बनाने के लिए लोग उसमें तरह तरह की एस्सेसरी लगवा लेतें है। जिनसे गाड़ी की वायरिंग में कई तरह की कटिंग हो जाती है। कई बार ओवर हीट होने पर वायर इसे झेल नहीं पाता और शार्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि आग लगने का सिर्फ एक यही कारण नहीं है। इससे अलग भी फ्यूल टैंक, पाइप में लीकेज आदि से भी आग लग सकती है।
कैसे हों सतर्क
किसी अप्रूव्ड स्टेशन से ही गैस किट (सीएनजीए/एलपीजी) लगवाएं।
कार में ज्यादा लाइटें, प्रेशर वाला हॉर्न जैसे फालतू चीजों कों ना लगवाएंं।
कार की सर्विस कराने जब भी जाएं तो कार के बोनट को खोलकर चेक कराते रहना चाहिए कि कहीं कोई पाइप फटा तो नहीं है।
कार में सड़क छाप मकैनिकों से इलेक्ट्रिक काम कराने से बचें।