फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Tips: कार की हेडलाइट की रोशनी को ऐसे बनाएं बेहतर, इन टिप्स को जरूर करें फॉलो

Wed, 10 Apr 2024 06:27 PM IST
प्रदीप पाण्डेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते कुछ सालों में भले ही शहरों की सड़कों और हाईवे में काफी सुधार आया है। मगर अभी भी सड़क पर वाहन चालकों के लिए हेडलैंप काफी महत्वपूर्ण बना हुआ है। गाड़ी की हेडलाइट की क्षमता को बेहतर बनाकर आप रात के सफर को सुरक्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन
car headlight tips - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रात के समय गाड़ी चलाना अक्सर एक सिरदर्द वाला काम रहता है। गाड़ी चलाना उस समय और मुश्किल हो जाता है, जब कार की हेडलाइट पूरी तरह से काम नहीं करती है। रात के वक्त कार चलाते हुए एक अच्छी हेडलाइट वाहन चालक की कई परेशानियों को दूर कर देती है। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से भी ये काफी अहम होती है। गाड़ी की अच्छी हेडलाइट सड़क पर वाहन चलाने में मदद करती है। 

विज्ञापन

बीते कुछ सालों में भले ही शहरों की सड़कों और हाईवे में काफी सुधार आया है। मगर अभी भी सड़क पर वाहन चालकों के लिए हेडलैंप काफी महत्वपूर्ण बना हुआ है। गाड़ी की हेडलाइट की क्षमता को बेहतर बनाकर आप रात के सफर को सुरक्षित कर सकते हैं। इसके लिए कार की हेडलाइट को लेकर कुछ टिप्स का ध्यान रखना होगा। 
विज्ञापन

हेडलाइट की रोशनी कैसे करें बेहतर, जानिए ये टिप्स

  • वक्त के साथ-साथ कार की हेडलाइट सही से रोशनी नहीं दे पाती है। ऐसे में आप समय-समय पर हेडलाइट को साफ करते रहें। इसके लिए आप एक खास तरह का केमिकल का इस्तेमाल कर सकते है। साथ ही पानी और सर्फ का भी उपयोग कर सकते हैं। 
  • रात के समय पर वाहन चलाने से पहले कार की पुरानी हेडलाइट को बदल दें। इसकी जगह पर एक नई हेडलाइट का उपयोग करें। नई हेडलाइट साफ और तेज रोशनी प्रदान करेगी। 
  • हेलोजिन हेडलाइट की जगह पर आप कार के हेडलैंप में एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलईडी लाइट की क्षमता और उम्र दोनों बेहतर होती है। साथ ही ये कार की बैटरी का भी कम इस्तेमाल करती है।
  • रात के समय पर वाहन चलाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि हेडलाइट की दिशा सही हो। साथ ही वह पूरी तरह से काम कर रही हो। इसके अलावा आप वाहन में एक अतिरिक्त हेडलाइट लगाकर हेडलैंप को बेहतर कर सकते हैं। साथ ही रात के सफर को सुरक्षित बना सकते हैं। 
  • कार की हेडलाइट के इलेक्ट्रिक सिस्टम का ध्यान रखें। ये कार की हेडलाइट की ब्राइटनेस को काफी प्रभावित करता है। इस सिस्टम में बैटरी, तार और एक अतिरिक्त विकल्प होता है। किसी भी तरह की खराबी आने पर उसे तुरंत ठीक करवाएं। ऐसा करके हेडलाइट की ब्राइटनेस को बेहतर किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें