floor mat
- फोटो : Social
ज्यादातर लोग अपनी कार में सस्ती और नकली एक्सेसरीज लगवा लेते हैं। खासकर लोग सस्ता फ्लोरमैट लगवा लेते हैं। कई बार ढीला फ्लोरमैट नुकसानदायक साबित हो जाता है। ढीला फ्लोरमैट ड्राइवर के पैंरों से लगातार खिसकता रहता है और जब कार चलाने के दौरान ड्राइवर क्लच या एक्सिलरेटर प्रेस करता है तो पैडल के बीच में फ्लोरमैट आ जाता है और इससे एक्सिडेंट हो सकता है। अभी हाल ही में ढीले फ्लोरमैट की वजह कई एक्सीडेंट के कई मामले सामने आये हैं जिसकी वजह से कई लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। इसलिए आप अपनी कार में फिटिंग वाले फ्लोरमैट लगाने से बचें और यदि आपकी कार में पहले से ही ढीले फ्लोरमैट लगे हैं तो उनकी फिटिंग करा लें या बदल लें, खासतौर पर ड्राइवर साइड फ्लोरमैट का सही होना बेहद जरूरी है।
एक्सपर्ट की राय
ऑटो एक्सपर्ट रंजॉय मुखेर्जी बताते हैं कि कार में हमेशा अच्छी क्वालिटी की एक्सेसरीज का ही इस्तेमाल करें। गाड़ी चलाते समय स्पीड लिमिट का ध्यान रखें। अभी हाल में ढीले फ्लोरमैट की वजह से कार चालक का पैर ब्रेक की जगह एक्सिलरेटर पर जोर से पड़ गया जिसकी वजह से गाड़ी रुकने की जगह स्पीड में हो गई और दुर्घनाग्रस्त हो गई। ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा खराब स्टेयरिंग व्हील कवर को बिलकुल इस्तेमाल न करें।