होंडा इंडिया ने अपनी नई कॉम्पैक्ट क्रॉस हैचबैक कार WR-V को लॉन्च कर दिया है। इस कार के माध्यम से होंडा भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी के सेगमेंट में कदम जमानने की कोशिश में है। कंपनी ने मार्च की शुरुआत से ही कार की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कार की दिल्ली एक्स शोरूम में शुरुआती कीमत 7.75 लाख रुपये है।
होंडा WV-R, कंपनी की नई प्रीमियम एसयूवी कार है जिसे कंपनी वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया है। इस कार को भारत में विकसित किया गया है। कंपनी ने कार को स्पोर्ट लुक के साथ एक प्रीमियम कैटेगरी की कार के विकल्प के रूप में पेश किया है। जिसे खासतौर से युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। होंडा ने WR-V में जैज का 1.2 लीटर वाला पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है।
अगर माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि पेट्रोल वैरियंट में कार एक लीटर में 17.5 किमी चल सकती है। वहीं डीजल वैरियंट में आप एक लीटर में 25.5 किमी तक का सफर कर सकते हैं।
लुक की बात करें तो यह कार काफी हद तक होंडा जैज से प्रेरित नजर आती है। लेकिन इस कार को जैज समझने की गलती मत करियेगा। जैज के मुकाबले इस कार का ग्राउंड क्लीयरेंस ज्यादा बेहतर है। वहीं खुबियों के मामले में यह होंडा सिटी के प्रेरित नजर आती है। होंडा WR-V का सीधा मुकाबला टोयोटा इटियोस क्रॉस और फॉक्सवैगन पोलो से है।