होंडा ने नवी के दो नए एडिशन लॉन्च किए हैं। होंडा की ये दोपहिया बाइक और स्कूटर का मिला जुला रूप है। होंडा नवी के पुराने मॉडल की डिलवरी पिछले एक साल से कर रही है। होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के वरिष्ठ वीपी वाई एस गुलेरा ने बाताया कि कंपनी ने नवी की 60,000 यूनिट बेची हैं जबकि टार्गेट केवल 50,000 का था।
कंपनी का कहना है कि नावी 18 से 24 साले के उम्र के लोगों को ज्यादा पसंद आ रही है। इसे देखते हुए कंपनी ने बाइक की डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। होंडा ने इसे कई रंगों के विकल्प में जरूर पेश किया है। नावी को होंडा ने दो वेरिएंट किट क्रोम और एडवेंचर में लॉन्च किया है।
क्रोम मॉडल में कंपनी ने रियर ग्रिप, हेडलैंप प्रोटेक्टर, पेरिमीटर गार्ड आदि फीचर दिए गए है। वहीं एडवेंचर नवी को बोल्ड लुक दिया गया है, जिसमें अंडरबॉडी गार्ड, नकल गार्ड, हेडलैंप प्रोटेक्टर आदि दिए गए है।