फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda की धांसू बाइक CB300R भारत में लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स

Fri, 08 Feb 2019 01:26 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
New Honda CB300R
विज्ञापन
होंडा मोटरसाइकिल एन्ड स्कूटर इंडिया ने आज भारत में अपनी बाइक CB300R को लांच कर दिया है   होंडा CB300R को कंपनी ने नियो स्पोर्ट्स कैफे डिजाइन से इंस्पायर होकर बनाया है। इसमें फ्रंट में ब्रश्ड मेटल रिम के साथ गोल एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं, वहीं एलसीडी इंस्ट्रमेंट क्लस्टर हेडलाइट के ऊपर लगाया गया है। इसमें फ्लैट एलुमीनियम हैंडलबार और रेट्रो स्टाइल फ्यूलटैंक दिया गया है।
विज्ञापन


Honda CB300R में 286 सीसी डीओएचसी 4 वाल्व लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 30.9 पीएस की पॉवर और 7500 आरपीएम पर 27.4 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है। होंडा का दावा है कि यह बाइक 30.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं इसका वजन केवल 143 किग्रा है, जो इस सेगमेंट में सबसे कम है।

 
विज्ञापन

Honda CB300R
Honda CB300R में सीट की ऊंचाई 779एमएम है और कर्ब वेट 143 किग्रा है।  इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10 लीटर होगी। बाइक में 296 एमएम के फ्रंट डिस्क और 220 एमएम का रिअर डिस्क के साथ डुअल चैनल एबीएस भी दिया जाएगा। सस्पेंशन के लिए होंडा CB300R के फ्रंट में 41 एमएम का इन्वर्टेड फॉर्क्स और 7-स्टेप एडजेस्टेबल मनोशॉक सस्पेंशन भी दिया जाएगा।  होंडा CB300R ट्यूब्यूलर टायर लगे होंगे।

बात करें कीमत की तो होंडाCB300R की कीमत 2.41 लाख रुपए रखी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें