होंडा की कारें भारत में काफी लोकप्रिय हैं जिन्हें लोग धडल्ले से खरीदते हैं। ऐसे में अब खबर है कि Honda कंपनी की करीब एक दर्जन गाड़ियां कंपनी ने वापस मंगा ली है जिनमें सेफ्टी से जुड़ी कमी बताई गई है। इसके चलते कंपनी ने अमेरिका और कनाडा की करीब 10 लाख गाड़ियों को वापस बुलाया लिया है।, बता दें, Honda की ड्राइवर सीट वाले एयरबैग में कुछ खराबी पायी गई है। जिसके बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है।
कनाडा की ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी एजेंसी ने बताया कि Honda कार के एयरबैग में खराबी की वजह से अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 100 लोगों के गंभीर रुपए से घायल होने की खबर है। कनाडा के सेफ्टी रेग्यूलेटर के आंकड़ों के मुताबिक साल 2001 से 2010 तक बिकी कारों में इस तरह का खराबी पाई गई है।
एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक कनाडा में इस समय डिफेक्टेड एयरबैग वाले करीब 84,000 वाहन है, जबकि अमेरिका में इससे 10 गुना ज्यादा वाहन है जिनमें डिफेक्टेड एयरबैग हैं। जिन गाड़ियों को वापस बुलाया गया है उनकी कंपनी ने लिस्ट जारी कर दी है। देखें....
- Honda Accord - 2001 से 2007
- Honda CR-V - 2002 से 2006
- Honda Civic - 2001 से 2005
- Honda Element - 2003 से 2008
- Honda Odyssey - 2002 से 2004
- Honda Pilot - 2003 से 2008
- Honda Ridgeline - 2006 से अब तक
- Honda MDX - 2003 से 2006
- Honda EL - 2001 से 2005
- Honda TL - 2002 से 2003
- Honda CL - 2003 से अब तक