होंडा मोटरसाइकिल एन्ड स्कूटर इंडिया ने अपनी बाइक CB300R को लांच करने की पूरी तैयारी कर ली है। होंडा CB300R को नियो स्पोर्ट्स कैफे डिजाइन से इंस्पायर होकर बनाया गया है। कई डीलरशिप ने इस बाइक की बुकिंग भी लेनी भी शुरू दी है। मात्र 5 हजार रुपए देकर आप इस बाइक को बुक कर सकते हैं। आइए बताते हैं बाइक से जुड़ी कुछ अहम जानकारी।
Hondacb300r
- CB300R को नियो स्पोर्ट्स कैफे बाइक से इंस्पायर होकर बनाया गया है। अर्थात इसमें रेट्रो और मॉडर्न का मेल देखने को मिलेगा।
- Honda CB300R में सीट की ऊंचाई 779एमएम है और कर्ब वेट 143 किग्रा है।
- इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10 लीटर होगी।
- होंडा CB300R में 286 सीसी का सिंगल-सिलिंडर लिक्विड-कुल्ड इंजन लगाया जाएगा।
- इंजन 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आएगा।
- बाइक में 296 एमएम के फ्रंट डिस्क और 220 एमएम का रिअर डिस्क के साथ डुअल चैनल एबीएस भी दिया जाएगा।
- सस्पेंशन के लिए होंडा CB300R के फ्रंट में 41 एमएम का इन्वर्टेड फॉर्क्स और 7-स्टेप एडजेस्टेबल मनोशॉक सस्पेंशन भी दिया जाएगा।
- होंडा CB300R ट्यूब्यूलर टायर लगे होंगे।
- होंडा CB300R को कुल दो कलर मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक और लाल कलर में उतारा जाएगा।
Hondacb300r
Honda CB300R की कड़ी टक्कर KTM 390 Duke, BMW G 310 R और Royal Enfield Interceptor 650 से होगी। जिसकी कीमत 2.44 लाख रुपए है। वहीं Honda CB300R की कीमत 2.5 लाख रुपए के आस-पास रखी जाने की उम्मीद है।