Honda Civic अगले महीने होगी लांच
होंडा इस साल भारत में अपनी प्रीमियम और स्पोर्टी डी-सेगमेंट कार सिविक को लेकर तैयार है यह कार इसलिए भी खास है क्योंकि होंडा इसके वर्जन को भारत में करीब 7 साल बाद उतारेगा। जिसका लोगों को बेसब्री से इंजतार है। Honda Civic को कंपनी दो वेरिएंट पेट्रोल और डीजल में लांच कर सकती है। Civic सेडान पेट्रोल वेरिएंट में 1.8-लीटर iVTEC इंजन दिया जाएगा, जो 140 बीएचपी की पावर और 174 एनएम का पीक टार्क जेनरेट करेगा। वहीं डीजल इंजन को लेकर अभी संशय बना हुआ हैं।
इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ बहुत से फीचर्स जोड़े गए हैं। बता दें, कीमतों को कम करने के लिए सिविक को लोकली असेंबल करने पर विचार कर रहा है। इसलिए कंपनी थाइलैंड स्थित होंडा के प्रोडक्शन प्लांट से सिविक के पार्ट को भारत में इंपोर्ट करेगी। जिन्हें भारत में ही असेंबल करके बेचा जाएगा। लांच होने के बाद इस नई जनरेशन कार Civic का मुकाबला टोयोटा करोला, हुंडई एलांट्रा और स्कोडा ऑक्टाविया से होगा। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो कार 12 से 16 लाख रुपए की रेंज में उपलब्ध होगी।