Honda Amaze Special Edition
- फोटो : Honda Cars
नई Amaze Special Edition में डिजिपैड 2.0– 17.7 सेंटीमीटर का टचस्क्रीन दिया गया है, जो एडवांस्ड डिस्प्ले ऑडियो सिस्टम को सपोर्ट करता है।
Amaze Special Edition की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Honda Amaze वाला ही बीएस6 1.5L i-DTEC डीजल इंजन और 1.2L i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है। वहीं, ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी दोनों का ही विकल्प मिलता है।
इससे पहले होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान Amaze (अमेज) ने घरेलू बाजार में चार लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया। जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी ने साल 2013 में अमेज को भारतीय बाजार में उतारा था, जिसके बाद इसे ग्राहकों का बंपर साथ मिला। इसके बाद कंपनी ने इस मॉडल का सेकंड जेनरेशन मॉडल उतारा ।