Hero MotoCorp ने अपनी नई Hero Xtreme 160R नेकेड बाइक को भारत में पेश कर दिया है। यह 160 सीसी सेगमेंट में पहली और कंपनी की तीसरी बाइक है जो अब Xtreme फैमिली का हिस्सा बनेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस सेगमेंट में Xtreme 200R नेकेड बाइक और Xtreme 200S फुल फेयर्ड मोटरसाइकिल को भारत में लॉन्च कर रखा है। नई Hero Xtreme 160R, Xtreme 1.R Concept पर बेस्ट है जिसे कंपनी ने मिलान के 2019 EICMA Motor Show में पिछले साल पेश किया था। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला TVS Apache RTR 160 4V और Bajaj Pulsar NS 160 से होगा।