बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प भारतीय बाजार में मोटरसाइकिलों के साथ स्कूटरों की भी बिक्री करती है। अगर आप हीरो के स्कूटर या मोटरसाइकिल को मौजूदा कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो आपको 31 दिसंबर तक इनकी खरीदारी करनी होगी।
हीरो के अलावा ह्यूंदै, मारुति सुजुकी और महिंद्रा जैसी दिग्गज कार कंपनियों ने भी अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी हैं। हालांकि, इन कंपनियों की गाड़ियों की कीमतें कितनी बढ़ेंगी इसकी अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
इससे पहले हीरो मोटोकॉर्प के वाहनों की इस त्योहारी सीजन बंपर मांग रही। दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी, हीरो ने नवंबर 2020 में भारतीय बाजार में कुल 575,957 वाहनों की बिक्री की। इसकी तुलना अगर नवंबर 2019 से की जाए, तो पिछले साल इस महीने कंपनी ने कुल 505,994 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर महीने में हीरो के 14 फीसदी ज्यादा वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री हुई।
निर्यात की बात करें तो नवंबर 2020 में हीरो ने अपने कुल 15,134 वाहनों का एक्सपोर्ट किया। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने कुल 10,781 यूनिट्स का नियार्त किया था। नवंबर 2019 के मुकाबले नवंबर 2020 में कंपनी ने 40 फीसदी ज्यादा निर्यात किया।
हीरो ने नवंबर 2020 में भारतीय बाजार में कुल 541,437 मोटरसाइकिलों की बिक्री की। इसकी तुलना अगर नवंबर 2019 से की जाए, तो पिछले साल इस महीने कंपनी ने कुल 479,434 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस दौरान हीरो के 12.9 फीसदी ज्यादा मोटरसाइकिलों की घरेलू बाजार में बिक्री हुई।
हीरो ने नवंबर 2020 में कुल 49,654 स्कूटरों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने कुल 37,341 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस दौरान हीरो के स्कूटरों की बिक्री में 14.38 फीसदी बढ़त दर्ज की गई।