Hero Pleasure+ Platinum में डुअल टोन सीट के साथ प्लेटिनम हॉट स्टैंपिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें 3D लोगो बैज दिया गया है। इस स्पेशल एडिशन में ग्राहकों को लो-फ्यूल इंडीकेटर मिलेगा। इससे पहले Hero ने हाल ही में अपनी Maestro Edge 125 Stealth एडिशन और Glamour Blaze एडिशन को इसी महीने भारत में लॉन्च किया है।
Hero Pleasure+ Platinum में कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें मौजूदा मॉडल जैसा ही बीएस6 कम्प्लायंट वाला 110 सीसी का इंजन दिया गया है, जो फ्यूल इजेक्शन और XSens तकनीक से लैस है। इसका इंजन 7,000 आरपीएम पर 8 bhp की मैक्सिमम पावर और 5,500 आरपीएम पर 8.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि बीएस4 मॉडल की तुलना में इसमें 10 फीसदी ज्यादा माइलेज मिलेगा।
Hero Maestro Edge 125 Stealth
- फोटो : Hero MotoCorp
इससे पहले हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में Hero Maestro Edge 125 स्कूटर का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च किया। हीरो ने भारतीय बाजार में Hero Maestro Edge 125 Stealth एडिशन को 72,950 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। यह स्कूटर स्टैंडर्ड डिस्क वेरिएंट से 1,500 रुपये ज्यादा महंगा है।