फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोटरसाइकिल और स्कूटर की होम डिलिवरी करेगी ये कंपनी, महज 349 रुपये देना होगा चार्ज

Sun, 04 Aug 2019 06:58 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अब अपनी मोटर साइकिल, स्कूटर सीधे ग्राहक के घर पर पहुंचाने की योजना पर अमल कर रही है। कंपनी इसके लिए मामूली शुल्क लेगी। कंपनी तीन शहरों मुंबई, बंगलूरू और नोएडा में पहले ही इस सेवा की शुरुआत कर चुकी है। अब उसकी योजना चरणबद्ध तरीके से अगले कुछ महीने में इसे देश के 25 शहरों में शुरू करने की है।

विज्ञापन


कंपनी के प्रमुख (बिक्री) संजय भान ने कहा, ‘हम नवोन्मेषी प्रक्रिया और कारोबरी मॉडल विकसित करने में लगातार निवेश करते रहे हैं। यह अपने उपभोक्ताओं को दुपहिया क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ अनुभव मुहैया कराने के लिए है। हमारी नई मुहिम दोपहिया श्रेणी में उपभोक्ता अनुभव को नई ऊंचाई देगी।’

कंपनी ने इसके लिए एक पोर्टल की शुरुआत की है। उपभोक्ता पोर्टल के जरिए बुकिंग कर अपने पसंद के पते पर मोटरसाइकिल की डिलिवरी पा सकते हैं। इसके लिए उन्हें महज 349 रुपये का शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें