फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero MotoCorp की बाइक्स-स्कूटर हुए सस्ते, 5000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी

Wed, 02 Oct 2019 10:21 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hero motocorp reduced the price - फोटो : Social
विज्ञापन

देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। हर तरफ डिस्काउंट और ऑफर्स की बहार छाई हुई है। पिछले 10 महीने के बाद अब ऑटो बाजार में रौनक लौट रही है। लोग अब गाड़ियों के शो-रूम्स में जा रहे हैं। इसी बीच ग्राहकों को लुभाने के हीरो मोटोकॉर्प ने इस फेस्टिव सीजन में कुछ अच्छे ऑफर्स भी पेश किये है...

विज्ञापन

 

हीरो मोटोकॉर्प का फेस्टिव ऑफर्स

हीरो मोटोकॉर्प इस फेस्टिव सीजन अपने ग्राहकों को कुछ नया दे रही है। कंपनी अपने वाहनों पर 2000 रुपए तक का कैशबैक ऑफर दे रही है। इतना ही नहीं Paytm से  बाइक और स्कूटर की खरीद पर 10 हजार रुपए तक के डिस्काउंट वाउचर  का भी फायदा उठाया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी कुछ नए-नए ऑफर्स भी दे रही है।
 

3,999 रुपए में ले जाओ स्कूटर

ग्राहकों की सहूलियत के लिए हीरो मोटोकॉर्प ने कम डाउनपेमेंट का भी ऑफर पेश किया है जिसके तहत ग्राहक Maestro Edge, Duet और Pleasure को महज 3,999 रुपए देकर अपने घर ले जा सकते हैं। लेकिन इस ऑफर की ज्यादा जानकारी के लिए आप कंपनी के शो-रूम से संपर्क कर सकते हैं।   

हीरो मोटोकॉर्प के ऑफर्स  

  • 5000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर
  • 2000 रुपये का फेस्टिव कैशबैक
  • सबसे कम 6.99 फीसदी ब्याज दर
  • 3999 रुपये की कम डाउनपेमेंट ऑफर
विज्ञापन

स्टॉक क्लियर करने की चुनौती

अगले साल से अप्रैल से सभी ऑटो कंपनियां अपने बीएस-4 वाहनों के स्टॉक को खत्म करना चाहती हैं जोकि इस समय एक बड़ी चुनौती है। इतना ही नहीं मंदी की मार झेल रही कंपनियां इस फेस्टिवल सीजन में ज्यादा से ज्यादा वाहनों की बिक्री करना चाहती हैं।
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें