हीरो मोटोकॉर्प ने अपने ग्राहकों के लिए अब Buyback की स्कीम पेश की है। इस स्कीम के तहत ग्राहक 5 साल में अपनी बाइक या स्कूटर को वापस कंपनी को बेच सकेंगे और एक्स शोरूम कीमत का करीब 57 से 65 फीसदी दाम हासिल कर सकेंगे। आइये जानते है आखिर क्या है यह ऑफर?
बायबैक सर्टिफिकेट
नए स्कूटर और बाइक की खरीदारी के साथ ग्राहक को CredR की ओर से एक गारंटीड बायबैक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यह स्कीम वाहन की खदीदारी के 6 महीने से लेकर 5 साल तक लागू होगी। इस दौरान ग्राहक अगर अपनी बाइक या स्कूटर कंपनी को वापस करता है तो कंपनी उससे 57 से 65 फीसदी के बीच रकम वापस कर दी जाएगी।
इस स्कीम का नाम BuySurance है
इस स्कीम पर हीरो मोटोकॉर्प के हेड मार्केटिंग सेल्स संजय भान का दावा है कि टू-व्हीलर मार्किट में यह अपनी तरह की पहली स्कीम है। कंपनी को उम्मीद है इससे Pleasure और Destiny मॉडल की बिक्री में इजाफा होगा। साथ ही टू-व्हीलर की गिरती सेल में भी रफ्तार मिलगी।
ऐसे मिलेगा ग्राहकों को फायदा
यह स्कीम 5 साल पुराने स्कूटर पर लागू होगी यानी कि अगर आपको 50 हजार की एक्स-शो रूम कीमत में एक नया स्कूटर खरीद कर फिर उसको वापस कंपनी को बेचेंगे तो एक्स शो रूम कीमत का 60 फीसदी तक के हिसाब से आप 30 हजार रुपये तक वापस मिल जायेंगे। ऐसे में ग्राहक को काफी बचत होगी।