फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Suzuki बंद करने वाली है आठ कारों के कुछ मॉडल्स का प्रोडक्शन, वजह जानकर होंगे हैरान!

Fri, 29 Nov 2019 12:24 PM IST
Abhishek Singh ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Maruti Suzuki Plant Factory - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी अपनी आठ सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के कुछ मॉडल्स को बंद करने की तैयारी कर रही है। खबरों के मुताबिक कंपनी BS4 उत्सर्जन मानक वाली कारों का ही उत्पादन बंद करने जा रही है। इनमें Alto, Swift और Dzire जैसी कारें शामिल हैं। इन कारों को बेचने के लिए कंपनी भारी डिस्काउंट भी दे रही है। वहीं, देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी Hero Motocorp भी BS4 मोटरसाइकिल्स को बंद करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन

कंपनी के डायरेक्टर ने क्या कहा?

मारुति सुजुकी के डायरेक्टर (सेल्स और मार्केटिंग) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी दूसरे मॉडल्स को भी जल्द ही BS6 इंजन के साथ अपग्रेड करेगी। वहीं, Alto, Baleno, S-Presso और Wagon-R पहले ही BS6 इंजन के साथ अुपग्रेड की जा चुकी हैं। जबकि Celerio, Eeco और Ciaz Sedan अभी BS6 इंजन के साथ अपग्रेड करने वाली है। कंपनी के मुताबिक अभी BS4 कार पर छूट दी जा रही है ताकि स्टॉक खत्म किए जा सके। हम लोगों का मकसद अब BS6 कारों का उत्पादन बढ़ाना है।  

Hero Motocorp बंद करेगी 50 वेरियंट्स का उत्पादन

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को खबरें आई थीं कि देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero Motocorp ने अपनी कुछ बाइक्स का प्रोडक्शन बंद करने का फैसला किया है। कंपनी अपनी बाइक्स के लगभग 50 वेरियंट्स का उत्पादन बंद करने वाली है। कंपनी की रणनीति है कि BS4 मानक वाली बाइक्स के उत्पादन में कमी लाई जाए।  

Splendor iSmart हो चुकी है लॉन्च

खबरों के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प तकरीबन बीएस4 बाइक्स के 50 वेरियंट्स को बंद करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में BS6 मानक वाली Splendor iSmart मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। यह देश की पहली BS6 उत्सर्जन मानक वाली बाइक है, जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 64,900 रुपये से शुरू है। 
विज्ञापन

नए उत्सर्जन मानक वाली बाइक्स को मिलेगा बढ़ावा

वहीं कंपनी अब नए उत्सर्जन मानकों वाली बाइक्स के प्रोडक्शन को बढ़ावा देना चाहती है। कंपनी की योजना है कि धीरे-धीरे BS4 बाइक्स के प्रोडक्शन में कमी लाई जाए। Splendor की  लॉन्चिंग के दौरान कंपनी के सूत्रों का कहना था कि कंपनी नई बाइक को पूरे देश में कई चरणों में लॉन्च करेगी। वहीं BS4 मानक वाली जिन वेरियंट्स को कंपनी बंद करने की योजना बना रही है उन्हें स्प्लेंडर, एचएफ डीलक्स, ग्लैमर और प्लीजर स्कूटर शामिल हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें