फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति की इस कार के पीछे क्यों हैं लोग दीवाने, सेडान कारों में सबको छोड़ रही पीछे

Thu, 24 Jan 2019 11:27 AM IST
shubham ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Maruti Suzuki
विज्ञापन

मारुति की गाड़ियों का बाजार में हमेशा से ही दबदबा रहा है फिर बात चाहे एक हैचबैक कार की हो या सेडान कार की। इन दिनों मारुति की कार बलेनो भारत में इस समय एक लोकप्रिय सेडान कार है जिसे कंपनी ने साल 2015 में भारत में उतारा था। लांच के बाद से ही बलेनो का वेटिंग पीरियड काफी लंबा रहा है। फिलहाल इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द टोयोटा की साझेदारी से लॉन्च होगा। आज आपको बताएंगे कि आखिर क्यों बलेनो लोगों के दिलों पर राज कर रही है।

विज्ञापन


बलेनो की लंबाई-3,995एमएम, चौड़ाई-1,745 एमएम और ऊँचाई-1,510एमएम है। बलेनो का व्हीलबेस- 2520 एमएम , ग्राउंड क्लीयरेंस- एमएम , व इसका कर्ब वेट- 870 किलोग्राम है।  इस हिसाब से देखा जाए तो यह कार दिखने में अंदर से काफी स्पेशियस है। इसके इंटीरियर पर कंपनी ने खासा ध्यान दिया है। मारुति बलेनो को यूरोपीय एनसीएपी क्रैश टेस्ट में उतारा गया। तो इसे 3-स्टार रेटिंग मिली। रिपोर्ट के मुताबिक फ्रंट ऑफसेट क्रैश टेस्ट में कार को तो नुकसान पहुंचा लेकिन इसका पैसेंजर केबिन स्थिर रहा। 

विज्ञापन

baleno facelift 2019
बलेनो कार फिलहाल पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पो में उपलब्ध है इसमें 1.2 लीटर का के12 पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 6,000 आरपीएम पर 83 बीएचपी की पॉवर और 4,000 आरपीएम पर 115 एनएम का टॉर्क देती है। वहीं इसमें 1.3 लीटर का डीजल इंजन दिया गया जो 4,000 आरपीएम पर 74 बीएचपी की पॉवर और 2,000 आरपीएम पर 190 एनएम का टॉर्क देता है। 

माइलेज की बात करें तो बलेनो पेट्रोल पर 21.4 किमी प्रतिलीटर तो डीजल इंजन पर  27.39 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज देती है। Maruti Baleno मार्केट में 7 पेट्रोल वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें से 3 ऑटोमैटिक और 4 मैन्युअल हैं। इसका बेस पेट्रोल वेरिएंट Baleno सिग्मा 1.2 लाख रुपए से शुरू होता है और 5.38 लाख रुपए तक जाता है। वहीं इसके टॉप-एंड पेट्रोल वेरिएंट Baleno अल्फा ऑटोमैटिक की कीमत 8.43 लाख रुपए है। ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें