टाटा हैरियर को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। इस कार को दो दिन पहले यानी 23 जनवरी को लॉन्च किया गया । टाटा हैरियर को कई रंग विकल्पों में पेश किया गया है। जिनमें एरियल सिल्वर, कैलिस्टो कॉपर, ऑर्कस व्हाइट, टेलस्टो ग्रे, और थर्मिस्टो गोल्ड शामिल हैं।
हैरियर ( Tata Harrier ) कार में Kryotec 2.0 का इंजन दिया गया है यह इंजन भविष्य के BSVI उत्सर्जन मानकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यह इंजन 140 एचपी की ताकत और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार को 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है।
विज्ञापन
2 of 8
Tata Harrier
हैरियर ( Harrier ) में 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, एक हिल-होल्ड और डिसेंट फंक्शन, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल और एक रोलओवर मिटिगेशन सिस्टम भी दिया गया है। हैरियर ( Harrier ) के टॉप वेरिएंट XZ में 8.8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को स्पोर्ट करेगा। कार में 7.0 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। जिसमें रिवर्स कैमरा, ऑटोमेटिक हेडलाइट एंड वाइपर,लेथर अपहोलेस्ट्री,क्रूज कंट्रोल और जेबीएल साउंट सिस्टम आदि फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 8
tata harrier
टाटा हैरियर ( Tata Harrier ) को लेकर कंपनी का दावा है कि यह दमदार एसयूवी एक लीटर में 16 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। बात करें कीमत की तो टाटा हैरियर की शुरूआती कीमत 12.69 लाख रुपए रखी गई है। वहीं हैरियर के XM वेरिएंट की कीमत 13.75 लाख रुपए, XT वेरिएंट की कीमत 14.95 लाख रुपए और टॉप वेरिएंट XZ की कीमत 16.25 लाख रुपए रखी गई है।