फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: एक नजर Tata Harrier के इस आक्रामक अंदाज पर

Sat, 02 Feb 2019 05:02 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tata harrier
विज्ञापन

टाटा मोटर्स ने हाल ही में भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित हैरियर एसयूवी को लॉन्च किया। जिसे सबसे पहले कपंनी ने ऑटो एक्सपो 2018 में H5X के रूप में उतारा था। फिलहाल आपको दिखाते हैं टाटा हैरियर का एक आॅफ रोड अवतार जिसे SRK  डिजाइन  द्वारा बनाया गया है।

विज्ञापन


यह कार नई पीढ़ी के Optimal Modular Efficient Global Advanced’ Architecture पर आधारित है।टाटा हैरियर को ओमेगा आर्क प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है जो लैंड रोवर डी8 प्लेटफॉर्म से प्रेरित  है। वाहन के साथ लैंड रोवर का नाम जुड़ा होने के कारण, लोग वाहन से अच्छी ऑफ-रोडिंग की कल्पना करते हैं। 

एक नजर टाटा हैरियर के इस अंदाज पर


विज्ञापन

tata harrier
आॅफ रोड अवतार की यह हैरियर देखने में बेहद ही आक्रामक है कार को एक बड़ा बैल बार और एक बड़ी स्किड प्लेट इसे फ्रंट से बोल्ड बनाते हैं। इसके अलावा बम्पर के नीचे कार में फिर से  डिजाइन की हुई एयर इनलेट ग्रिल मिलती है। डिजाइनर ने इसके टॉप पर रूफटॉप कैरियर और सहायक लैंप भी दिए हैं। जो एसयूवी को भीड़ से अलग खड़ा करते है।

यह मोडिफाईड एसयूवी टाटा हैरियर काले और हरे रंग के ग्राफिक्स का मेल जोल लिए हुए है। इसके ग्राफिक्स इसे एक राक्षस ट्रक जैसा दिखाते हैं। डिजाइनर ने इसके सामने से Tata Motors का लोगो हटा दिया गया है, इसके बजाए इसके फ्रंट में Tata का बैज मिलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें