एलन मस्क द्वारा जारी की गई GIF इमेज लोगों का काफी पसंद आ रही है जिस पर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रिया भी देखी जा सकती हैं। जब इस इमेज को लोगों ने जोक बताया तो एलन ने इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि वो इस समय ‘SpaceX package’ पर काम कर रहे हैं। जिसमें कोल्ड एयर थ्रस्टर लगे होंगे जो कार की स्पीड और एक्सीलरेशन को कई गुना बढ़ा देते हैं। इसके अलावा मस्क ने दावा किया कि इन थ्रस्टर की मदद से टेस्ला कार हवा में भी उड़ सकेगी।
बता दें, कुछ समय पहले Musk ने अपनी एक विशेष सुरंग से पर्दा उठाया, जिसे बोरिंग कंपनी ने डिजाइन किया है। मस्क ने इस टनल में कुछ मीडिया और गेस्ट को भी टेस्ला एस की सवारी का मौका दिया। इस टेस्ट टनल की लंबाई 2.25 किमी थी और टेस्ट राइड के दौरान कार करीब 64 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी। जो अपेक्षाकृत कम रही। हालांकि, इस पूरी टनल को पार करने में कार को केवल 3 मिनट का ही समय लगा।