फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ने वाली कार सपने से आई बाहर, शुरू हुई बुकिंग , कीमत एक लग्जरी कार जितनी

Sun, 16 Dec 2018 04:59 PM IST
पूजा मेहरोत्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Pal-V flying car
विज्ञापन

देश में कार लेकर निकलते ही जाम में फंसना आम बात है फिर चाहे आप कितना भी सुरक्षित रास्ता क्यों न चुन लें। कार को अक्सर आपने चलते हुए देखा है क्या कभी ऐसी कार देखी जो जाम को देखकर उड़ने लगती है। खैर, भारत में तो यह किसी सपने से कम नहीं । लेकिन ब्रिटेन में ऐसी कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन


जिसे आप 2020 तक उड़ता देख सकेंगे। इस फ्लाइंग कार की डिलीवरी 2020 से शुरू होने की उम्मीद है। उड़ने वाली इस कार की कीमत भारतीय रुपए के हिसाब से करीब 2.89 करोड़ रुपए है। कंपनी के अधिकारी के मुताबिक इस कार को अभी सिर्फ ब्रिटेन, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में बेचा जाएगा। 

विज्ञापन

Pal-V flying car
ब्रिटेन में डच कंपनी पीएएल-वी इंटरनेशनल ने अपनी पहली उड़ने वाली कार पीएएल-वी की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कार की जानकारी देते हुए कंपनी के अधिकारी बीऊ जनाओ मेट्ज ने बताया कि शुरुआत में यह कार ब्रिटेन, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में उपलब्ध कराई जाएगी। 

आपको बताते हैं इस कार की खासियतें 
*इस कार को पेट्रोल इंजन से लैस किया गया है। 
*कार एक बार में 1,287 किमी तक चलने में सक्षम है। 
*वहीं इसकी उड़न क्षमता 482 किमी की है। 
*कार की जमीन पर स्पीड 160 किमी प्रति घंटा की होगी। 
*जबकि हवा में यह कार 180 किमी प्रति घंटा की गति से उड़ने में सक्षम है। 
*कार को ड्राइव मोड़ से उड़ने में महज 10 मिनट का समय लगता है। 
*कार को लैंड होने के लिए 330 मीटर की जगह चाहिए होगी। 
*कार का वजन 664 किलो है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें