फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harley Davidson ने भारत में बंद किए अपने कारखाने, नहीं करेगी मोटरसाइकिलों की बिक्री

Thu, 24 Sep 2020 07:47 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हार्ले डेविडसन: Harley Davidson - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

अमेरिका की दिग्गज फ्लैगशिप मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी Harley-Davidson भारत में अपना प्रोडक्शन और सेल्स ऑपरेशन बंद कर रही है। कंपनी ने ‘The Rewire’ के तहत इसकी घोषणा की है। दरअसल कंपनी की तरफ से पिछले कुछ समय से इसके संकेत दिए जा रहे थे। न्यूज एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, कंपनी के रीस्ट्रेक्चर के लिए 75 मिनियन डॉलर की जरूरत है, जिसके चलते कंपनी ने अपना प्रोडक्शन और सेल्स रोक दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक हार्ले ने अपनी कुल बिक्री का केवल 5 फीसदी ही भारत में सेल किया है। ऐसे में हार्ले के दीवानों के लिए यह एक बुरी खबर है।

विज्ञापन

भारत में ऑपरेशन बंद करने को लेकर Harley Davidson की तरफ से आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी की गई है।


Harley Davidson ने पिछले वित्तवर्ष में भारत में 2,500 से भी कम यूनिट्स की बिक्री की थी। माना जा रहा है कि कंपनी के इस फैसले का एक बड़ा कारण कोरोना वायरस महामारी भी है, जिसके चलते भारत में इसके ऑपरेशन्स को भारी नुकसान पहुंचा है।

डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से हार्ले-डेविडसन भारत में परिचालन बंद करने वाली अमेरिका की दूसरी वाहन निर्माता है। इससे पहले जनरल मोटर्स ने अपने घरेलू परिचालन को समेट कर 2017 में अपने गुजरात प्लांट को बेच दिया था। 

10 साल में भी पैर नहीं टिका पाई Harley-Davidson  

इससे पहले आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Harley-Davidson  भारतीय बाजार में अपना ऑपरेशन बंद कर सकती है। रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत में कम बिक्री और भविष्य में भी अपनी बाइक्स के लिए बेहतर मांग को नहीं देखते हुए कंपनी भारत में अपने असेंबली ऑपरेशंस को बंद करने पर विचार कर रही है। बता दें कि हार्ले ने भारत में 10 साल पूरे कर लिए थे।
विज्ञापन

Harley-Davidson ने पहले भी दिए थे संकेत

पिछले महीने अपने दूसरी तिमाही के परिणामों के साथ एक बयान में, हार्ले- डेविडसन ने कहा, "कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजारों से बाहर निकलने की योजना का मूल्यांकन कर रही है, जहां उत्पादन और लाभ भविष्य की रणनीति के अनुरूप निरंतर निवेश का समर्थन नहीं करते हैं।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें