फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harley-Davidson की पहली इलेक्ट्रिक बाइक आई सामने, देखें वीडियो

Wed, 09 Jan 2019 01:08 PM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
Harley first electric bike 'Livewire"
विज्ञापन

हार्ले डेविडसन की बाइक न सिर्फ भारत में बल्कि अंतराष्ट्रिय स्तर पर भी पसंद की जाती है जहां आॅटो क्षेत्र तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर कदम बड़ा रहा है वहीं इस क्रम में लग्जरी बाइक निर्माता कंपनी हार्ले अपनी ई-बाइक को लेकर तैयार है। 

विज्ञापन


लास वेगास में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े शो  CSE 2019(Consumer Electronics Show 2019) में कंपनी ने अपनी बाइक को पेश किया है। हालांकि पेश की गई बाइक LiveWire सैमसंग एसडीआई कंपनी की बैटरी से लैस है। जिसकी पुष्टि दक्षिण कोरियाई बैटरी निर्माता कंपनी ने दी है। बता दें, हार्ले के साथ सैमसंग एसडीआई ने अपने प्रीमियम उपभोक्ताओं के लिए अगले चार सालों तक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाने कि योजना बनाई है। 




हार्ले-डेविडसन ने सोमवार को CES में घोषणा की है  कि उसकी ऑल-इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, लाइववायर, अब प्री-ऑर्डर के लिए आधिकारिक रूप से उपलब्ध है। जिसकी कीमत $ 29,799 यानी करीब 21 लाख रुपए से शुरू होती है वहीं अगस्त में इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Harley first electric bike 'Livewire"
                         संभावित फीचर्स 
  • लाइववायर नाम की यह बाइक क्लच और गियर शिफ्टर से वंचित है। 
  • इस बाइक में लेवल 1 का चार्जर दिया गया है जिसकी मदद से इसे चार्ज किया जा सकता है। 
  • अगर यूजर को बाइक की फास्ट चार्जिंग करनी है तो उसके लिए इसमें लेवल 2 और 3 DC चार्जर्स भी मौजूद हैं।
  •  खबरों की मानें तो यह बाइक एक चार्ज में करीब 150 किमी तक चलेगी। 
  • बाइक में टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले दिया गया है जो राइडर को ड्राइव से जुड़ी स्पीड आदि सभी जानकारी देता है। 
  • हार्ले की इस बाइक में कार की तरह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, म्यूजिक आदि के विकल्प भी मौजूद हैं। 
  • लाइववायर बाइक की बैटरी रिजार्चेबल एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के साथ दी गई है। 
  • इसकी बैटरी के अलावा इसमें 12 वोल्ट की लिथियम बैटरी दी गई है जो बाइक को लाइट्स,कंट्रोल, हॉर्न और इंस्ट्रूमेंट पेनल को पावर देती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें