जीएसटी काउंसिल द्वारा पुरानी कारों पर
जीएसटी की दरों को घटाने से पुरानी कारों की कीमतों में 5 से 15 फीसदी तक की गिरावट आएगी। कार उद्योग के जानकार और कार्स24 के सीओओ मेहुल अग्रवाल का कहना है कि सबसे अधिक लाभ लग्जरी सेगमेंट की पुरानी गाड़ियों पर पड़ेगा जहां जीएसटी दर 50 फीसदी तक थी जिसे तर्कसंगत कर 18 फीसदी कर दिया गया है।
पहले पुरानी कारों पर अधिक जीएसटी से पुरानी कारों के संगठित कारोबार पर असर हो रहा था। जीएसटी की दरों में कटौती से पुरानी कारों के कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। अधिकांश पुरानी कारों में जीएसटी की दर 28 फीसदी से घटाकर 18 और 12 फीसदी कर दी गई है।
कम्पनसेशन सेस को शून्य कर दिया गया है। कार उद्योग द्वारा इस मामले को सामने रखकर मांग तेज करने से यह संशोधन हो पाया है जो उद्योग के साथ ही उपभोक्ताओं के लिए भी हितकर है।