फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइब्रिड वाहनों के लिए सरकार बढ़ा सकती है फेम इंडिया स्कीम

Thu, 23 Mar 2017 08:14 PM IST
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की हाइब्रिड व्हीकल इंडस्ट्री के लिए एक अच्छी खबर है। भारत सरकार द्वारा देश में हाइब्रिड वाहनों को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही स्कीम फेम इंडिया को सरकार आगे बढ़ाने जा रही है। गवर्मेंट इस स्कीम को 6 महीने के लिए बढ़ा सकती है।
विज्ञापन


इस बाबत कोई निर्देश संबंधित मंत्रालय(फाइनेंस, पावर और बड़े उद्योग) जल्द ही जारी कर सकता है। फेम इंडिया स्कीम का पहला फेज 31 मार्च को खत्म होने जा रहा है। सरकार ने इस स्कीम को 1 अप्रैल 2015 को लॉन्च किया था। जिसकी समय सीमा मार्च को खत्म हो रही है। 

पीटीआई की ओर से जारी एक रिपोर्ट में भारी उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम के राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में लिखित बयान दिया कि भारी उद्योग मंत्रालय ने फेम इंडिया स्कीम के तहत अब तक 111,897 इलेक्ट्रानिक या हाइब्रिड वाहनों के लिए 127.77 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दे चुका है। 
विज्ञापन


फेम इंडिया स्कीम को आगे बढ़ाया जा सकता है। नई स्कीम में इलेक्ट्रानिक बसों और शहरों के बीच चलने वाले वाहनों के साथ थ्री-व्हीलर और टैक्सी को भी शामिल किया जाएगा। सरकार का मुख्य उद्देश्य उस सेगमेंट के वाहनों को लक्ष्य करना है जिससे पर्यावरण पर सकारात्म प्रभाव पड़े। साथ ही देश के इंधन खर्च में भी कमी आए।

इसका मतलब है कि अगर आप इलेक्ट्रानिक कार या बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो ज्यादा की उम्मीद न करें। लेकिन अगर आप सामान ढोने वाले या शहर में चलने वाले छोटे वाहन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए सरकार इस स्कीम में कुछ अच्छा ऐलान कर सकती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें