गूगल ने मैप्स में खासतौर पर भारत के लिये एक ऐसा फीचर शामिल किया है, जिसमें ड्राइवर अगर डेस्टीनेशन से 500 मीटर पहले अपने रूट से इधर-उधर होता है, तो आपको फोन नोटिफिकेशन के आपको बज की साउंड देगा और बताएगा कि आप कैब कंपनी, अपने परिचितों या फिर पुलिस को अलर्ट कर सकते हैं।
गूगल ने इस फीचर का नाम ‘Stay Safer’ दिया है, यह फीचर केवल एंड्रॉयड स्मार्टफोंस पर काम करेगा। इस फीचर की खासियत होगी कि यह टेक्सी या ऑटो रिक्शा इस्तेमाल करने वालों को 0.5 किमी पहले ही गूगल मैप के सुझाये रूट से रास्ता बदलने पर आपको अलर्ट करेगा।
यूजर को फोन पर बज साउंड के साथ एक नोटिफिकेशन भी आयेगा, जिस पर टैब करने के बाद आप गूगल मैप्स के सुझाये रास्ते से तुलना कर सकेंगे। गूगल का कहना है कि पूरे भारत के गहन शोध के बाद यह बात सामने आई कि सुरक्षा संबंधी वजहों से लोग बाहर जाना पसंद नहीं करते।
इस फीचर को ऑन करने के लिए गूगल मैप्स पर डेस्टीनेशन सेट करने के बाद ‘स्टे सेफर’ को सलेक्ट करना होगा और Get Off Route Alerts विकल्प को चुनना होगा। इस फीचर की एक और खासियत होगी कि लाइव ट्रिप को अपने दोस्तो और परिजनों के साथ शेयर किया जा सकता है, और वे भी आपकी ट्रिप पर निगाह रख सकते हैं।
हाल ही में गूगल ने स्पीडोमीटर जैसे फीचर शामिल किया था। इस फीचर की खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को किन रास्तों पर स्पीड लिमिट करनी इस बात की जानकारी इसमें मिलेगी। यूजर्स अगर स्पीड लिमिट को क्रॉस करता है तब भी एक नया फीचर अलर्ट करेगा इससे आपको स्पीड का पूरा आइडिया मिल जाया। जब आप गूगल मैप का ऑन करेंगे तो स्क्रीन के लेफ्ट साइड की नीचे की तरफ ड्राइविंग स्पीड दिखाई देगी जिसमें आपकी गाड़ी की स्पीड का पता चलेगा।