Assurance DuraPlus 2 नाम वाले इस टायर में एक मजबूत ट्रेडलाइफ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जिसकी वजह से ये माइलेज में इजाफा होगा। इसके अलावा ड्राइव के दौरान ये कम शोर पैदा करेंगे।
अक्सर आपने देखा होगा जब कार हाइवे पर चलती है टायर्स की आवाज केबिन में सुनाई देती है। कंपनी का दावा है नया Assurance DuraPlus 2 टायर 110,000 किलोमीटर तक चलने का भरोसा देता है । 13 to 15 इंच में यह टायर उपलब्ध है।
Wrangler AT SilentTrac नाम के इस टायर को खासकर तौर पर SUV के लिए बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि नया टायर ऑन रोड के साथ-साथ यह ऑफ रोड पर भी बेहतर प्रदर्शन करेगा। टायर पर लगे पैटर्न को इस तरह से डिजाइन किया हुआ है कि रोड पर चलते समय कम सड़क शोर पैदा होता है, परफॉरमेंस और माइलेज बेहतर बनती है। यह टायर 15 to 17 इंच में उपलब्ध है।
Goodyear के इन दोनों नए टायर्स में कितना दम है और ये रोड पर कैसा प्रदर्शन करेंगे इसका पता तो इनके इस्तेमाल के बाद ही पता चलेगा। किसी भी टायर्स की परफॉरमेंस उसके रखरखाव पर भी काफी निर्मर करती है।