फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: आज से 15 दिनों तक Free में मिलेगा Fastag, जानें कैसे उठाएं फायदा?

Sat, 15 Feb 2020 09:41 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Toll Plaza Dohlunala - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है, क्योंकि अब फास्टैग (Fastag) के लिए उन्हें पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की तरफ से वाहन चालकों को एक बार फिर से मुफ्त फास्टैग (Free FASTag) दिया जा रहा है। हालांकि, मुफ्त फास्टैग की सुविधा लोगों को केवल 15 फरवरी से लेकर 29 फरवरी तक ही मिलेगी।  यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देशभर में 527 से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों पर फास्टैग टोल कलेक्शन की व्यवस्था है।

विज्ञापन

15 दिनों तक मिलेगा Free Fastag

15 से 29 फरवरी 2020 तक NHAI की तरफ से Free Fastag दिए जाएंगे। ऐसे में 527 से अधिक टोल प्लाजा पर NHAI इन 15 दिनों के लिए 100 रुपये का शुल्क नहीं लेगी।

Free Fastag के लिए कहां जाना होगा

Free Fastag पाने के लिए आपको किसी आधिकारिक प्वाइंट ऑफ सेल पर जाना होगा। यहां पहुंच कर आपको अपनी गाड़ी की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) दिखाना होगा, जिसके बाद आप मुफ्त में अब फास्टैग पा सकते हैं।

Fastag की कैसे पता लगाएं जानकारी 

फास्टैग की बिक्री किन जगहों पर हो रही है इसका पता आप ‘My  Fastag App'  या www.ihmcl.com पर  जाकर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

इन जगहों पर भी मिलेगा Free Fastag

NHAI फास्टैग्स को आप कॉमन सर्विस सेंटर, RTO और  पेट्रोल पंप जैसी जगहों पर जाकर ले सकते है।

मदद के लिए इस नंबर पर करें कॉल

फास्टैग से जुड़ी जानकारी या मदद के लिए आप '1033' हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन

दिसंबर 2019 से अनिवार्य है Fastag

22 नवंबर 2019 से 15 दिसंबर 2019 के बीच NHAI ने वाहन चालकों को मुफ्त फास्टैग देने का अभियान चलाया था। उस समय तमाम बैंक और ई-वॉलेट कंपनियों ने भी मुफ्त फास्टैग बांटने का अभियान चलाया था। इसके बाद NHAI के सभी टोल प्लाजा पर 16 दिसंबर 2019 से  फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया था। अब एक बार फिर से इसी अभियान को वापस से चलाया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें