फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GAC Aion V: कार में तेल भराने से भी कम समय में चार्ज हो जाएगी यह इलेक्ट्रिक कार, चलेगी 1000 किमी

Sat, 31 Jul 2021 06:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चीन की कार कंपनी ने बैटरी चार्जिंग को लेकर एक नई टेक्नोलॉजी विकसित की है, जिसकी मदद से इलेक्ट्रिक कार की बैटरी सिर्फ 10 मिनट के समय में फुल चार्ज हो जाएगी। 
विज्ञापन
GAC Aion V - फोटो : GAC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों ने वाहन बाजार के उपभोक्ताओं का बजट बिगाड़ दिया है। महंगा ईंधन लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है इसलिए वे इलेक्ट्रिक कार को अपनाने की ओर बढ़ रहे हैं। दुनियाभर के ट्रेंड को फॉलो करते हुए भारत में भी इलेक्ट्रिक कारों का चलन शुरू हो रहा है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहन के बढ़ते बाजार को देखते हुए Tata, Hyundai, Mahindra, Mercedes, Audi और Jaguar जैसी कई देसी और विदेश ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर चुकी हैं और कई नई लाने की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन


हालांकि इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी की चार्जिंग में लगनेवाला समय कुछ लोगों के लिए परेशानी भरा हो सकता है। आमतौर पर इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को सामान्य चार्जर से चार्ज करने पर 6 से 8 घंटे का समय लग जाता है। ऐसे में चीन की कार कंपनी ने बैटरी चार्जिंग को लेकर एक नई टेक्नोलॉजी विकसित की है, जिसकी मदद से इलेक्ट्रिक कार की बैटरी सिर्फ 10 मिनट के समय में चार्ज हो जाएगी। 
Trending Videos

नई बैटरी टेक्नोलॉजी

चीन की वाहन निर्माता कंपनी Guangzhou Automobile Corporation (GAC), ग्वांगझू ऑटोमोबाइल कॉर्पोरेशन (जीएसी) ने हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Aion V को पेश किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस कार में ग्रैफीन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो कार को सिर्फ 8 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज कर सकती है। GAC का दावा है कि उसकी 3सी और 6सी वर्जन टेक्नोलॉजी बैटरी को तेज रफ्तार से चार्ज करने में सक्षम है। इनमें 3सी फास्ट चार्जर से कार की बैटरी को सिर्फ 16 मिनट में ही 0 से 80 फीसदी चार्ज किया जा सकता है। जबकि, 10 मिनट में बैटरी 30 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। 

तेल भराने से भी कम समय में हो जाएगी चार्ज

इसमें कोई शक नहीं कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए इस समय मौजूद चार्जिंग आउटपुट की तुलना में यह बेहद तेज है। मिसाल के लिए, जितना समय किसी गैर-इलेक्ट्रिक कार के ईंधन टैंक को फुल भरने में लगता है, उससे कम समय में यह इलेक्ट्रिक कार चार्ज हो जाती है। माना जा रहा है कि लॉन्च होने के बाद यह टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में क्रांति ला सकती है। 

1000 किमी की रेंज

कंपनी का दावा है कि GAC Aion V इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज होने के बाद यह 1000 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की इस ग्रेफीन बैटरी टेक्नोलॉजी का आने वाले कुछ समय तक व्यावसायीकरण होना मुश्किल है। फिर भी, इस क्रांतिकारी टेक्नोलॉजी की शुरुआत होना यह संकेत है कि आने वाले कुछ वर्षों में हम सड़कों पर पर 1000 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज वाले वाहनों को सड़कों पर दौड़ते हुए देख सकेंगे।
विज्ञापन

पावरफुल बैटरी

कुछ जानकारों का मानना है कि तेजी से चार्जिंग होने के कारण बैटरी जल्दी खराब हो जाती है। लेकिन वाहन निर्माता कंपनी GAC ने इन बातों को आधारहीन बताया है। ग्वांगझू ऑटोमोबाइल कॉर्पोरेशन कंपनी का दावा है कि उनकी कार को एक लाख किलोमीटर तक चलाने के बाद भी बैटरी को कोई नुकसान नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें